News :
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार

सीओ उत्तरकाशी ने जांची अग्निशमन की तैयारी

  • Share
सीओ उत्तरकाशी ने जांची अग्निशमन की तैयारी

shikhrokiawaaz.com

08/07/2024


उत्तरकाशी:-उत्तराखंड में लगातार ही भारी बारिश की संभावना व बारिश के चलते उत्तरकाशी में कई आपदा व भूस्खलन लगातार देखने को मिल रहे है,जिसके बचाव व राहत कार्यो के लिए उत्तरकाशी पुलिस टीम लगातार सक्रिय रहकर कार्य कर रही है।
पुलिस फ़ोर्स 24*7 आपदा के लिए तैयार रहे इसके लिए आज क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार फायर स्टेशन लदाडी, उत्तरकाशी के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुँचे। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा अग्निशमन वाहनों, उपकरणों की कार्यशीलता,वर्तमान स्थिति व आपदा की स्थिति में 24*7 तैयार रहने की क्षमता एवं उनके रख-रखाव का निरीक्षण कर फायर स्टेशन वाचरूम /कंट्रोल रूम, मैस, स्टोर एवं कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। 

जिसके उपरान्त उनके द्वारा फायर स्टेशन पर उपलब्ध आपदा के उपकरणों को भी चेक करते हुये सभी अधिकारियों व कर्मियों को बरसात के दौरान फायर उपकरणों को 24×7 तैयारी हालत में रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आजकल बरसात के सीजन में जगह-जगह पर भूस्खलन/भूकटाव व अन्य दैवीय आपदाये लगातार घटित हो रही है, ऐसे में सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है। उनके द्वारा सभी फायर कर्मियों को दैवीय आपदा के समय त्वरित रिस्पॉन्स व रेस्क्यू हेतु जरूरी निर्देश दिये गये।

इस दौरान एफएसएसओ देवेंद्र सिंह नेगी व अन्य अधिकारी, कर्मी  मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
प्रदर्शन व रैलियों के चलते बाधित होने वाले मार्गो का कप्तान प्रमेन्द्र ने किया निरीक्षण, रैलियों में सुरक्षा व्यवस्थाओं के पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

प्रदर्शन व रैलियों के चलते बाधित होने वाले मार्गो का कप्तान प्रमेन्द्र ने किया निरीक्षण, रैलियों में सुरक्षा व्यवस्थाओं के पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश