News :
आपरेशन प्रहार: शातिर बदमाश की डोईवाला पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में लगी लगी मोहब्बेवाला में अनियंत्रित ट्रक ने एक ट्रक व ऑटो समेत 5 गाड़ियों को मारी टक्कर श्रद्धालुओं की सेवा में उत्तरकाशी पुलिस,चारधाम यात्रा से पहले पुख्ता तैयारी एसटीएफ़ की म्यूल खातों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, प्रदेश भर में संचालित 15 म्यूल खातों में करोड़ो की धोखाधड़ी पकड़ी, 2 गिरफ्तार अब नहीं बचेगा कोई ड्रग सौदागर: आईजी कुमायूँ डिजिटल जनगणना की ओर बढ़ता भारत आपरेशन प्रहार: फर्जी बिजली अधिकारी बन ढाई लाख की ऑनलाइन ठगी, ठग झारखंड से गिरफ्तार दून पुलिस ने 12वीं जीता वॉलीबाल चैंपियन का खिताब हाईवे पर स्टंट और रैश ड्राइविंग भारी पड़ी, 3 गाड़ियां सीज 19 अप्रैल को चारधाम 2026 का आगाज, एडीजी लॉ एंड आर्डर ने उत्तरकाशी पुलिस बल में यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने को भरा जोश

सी0ओ0 उत्तरकाशी ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ

  • Share
सी0ओ0 उत्तरकाशी ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ

shikhrokiawaaz.com

08/02/2025


उत्तरकाशी:कल 3 अगस्त को जनपद में आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा को पारदर्शी, शान्ति पूर्ण एवं नकल विहीन वातावरण में सम्पन्न करवाने हेतु उत्तरकाशी के सभी परीक्षा केन्द्रों में एसपी सरिता डोबाल के निर्देशन में पुलिस बल नियुक्त किया गया है।
जिस क्रम में आज शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा ब्रीफ कर ड्यूटी सम्बन्धी जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये।
उनके द्वारा सभी पुलिस जवानों को परीक्षा के दौरान परिक्षा केन्द्रों पर मुस्तैद रहने के साथ अभ्यर्थियों की  एचएचएमडी के साथ चैकिंग व फ्रिस्किंग करने के निर्देश दिये गये, ब्रीफिंग से पूर्व सी0ओ0 उत्तरकाशी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर परीक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
आयोग द्वारा आयोजित उक्त परीक्षा हेतु जनपद में 8 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं, परीक्षा को पारदर्शी एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाए जाने हेतु 1 सुपर जोन, 1 जोन व 3 सैक्टर में विभाजित किया गया है।
परीक्षा केन्द्रों में अभ्यर्थियों के प्रवेश के दौरान सघन चैकिंग व फ्रिस्किंग की कार्यवाही की जायेगी,व मोबाइल,ब्लूटूथ व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कोई संदिग्ध सामग्री पूर्णतः वर्जित रहेंगे,परीक्षा केन्द्रों के आस-पास स्थित कोचिंग सेंटर, पुस्तक विक्रेता, स्टेशनरी व फोटो स्टेट की दुकाने बन्द परीक्षा के दौरान बन्द रहेंगी,जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा से पूर्व होटल, लॉज गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं की लगातार चैकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है,सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जायेगी।
उक्त ब्रीफिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी भावना कैंथोला, व0उ0नि0 दिलमोहन बिष्ट सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत एस0एस0बी0 व पुलिस टीम द्वारा किया गया कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत एस0एस0बी0 व पुलिस टीम द्वारा किया गया कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च