News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

सीओ ऋषिकेश ने थाना रानीपोखरी का किया वार्षिक निरीक्षण

  • Share
सीओ ऋषिकेश ने थाना रानीपोखरी का किया वार्षिक निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

03/28/2025


देहरादून:आज शुक्रवार को सीओ ऋषिकेश द्वारा थाना रानीपोखरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
उनके द्वारा सर्वप्रथम गार्द सलामी ली गयी उसके बाद थाने का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लहा कारतूस तथा क्राईम किट, दंगा नियंत्रण उपकरण, आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया, जिसका रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। थाना रानीपोखरी पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी से वेपन हैंडलिंग कराई गयी व शस्त्रों की हिस्ट्रीशीट चैक कर शस्त्रों की साफ सफाई संबंधी आवश्यक आदेश निर्देश दिए।
इसी के साथ सीओ ऋषिकेश द्वारा थाना परिसर व भवन का निरीक्षण किया,साथ ही थाना भवन की साफ सफाई संतोषजनक पाई गई,इसके बाद उनके द्वारा मालखाने का निरीक्षण किया गया, जिसमें मालखाने के रखरखाव एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति को चेक किया गया तथा सबसे पुराने मालों को चैक किया, व सबसे पुराने मालों का शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु  निर्देशित किया गया।
क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना कार्यालय , कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस सीएएस सॉफ्टवेयर के संबंध में सभी अधिकारी व कर्मचारियों को कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीसीटीएनएस सीएएस सॉफ्टवेयर में कार्यरत कर्मियों से सीएम पोर्टल व अन्य पोर्टलों के संबंध में जानकारी लेते हुये, सभी को पोर्टल के सम्बन्ध में कार्य करने हेतु आवश्यक जानकारी दी गयी। उक्त पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर व जांच प्रेषित किए जाने व थाने में लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण कर मालों के रखरखाव के निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया किये जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया । 
इसके साथ ही सीओ ऋषिकेश द्वारा थाने पर उपलब्ध सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया, तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया,तथा थाने पर लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों व जांच अहकामात का निश्चित समयावधि में शीघ्र निस्तारण करने व वर्तमान में प्रचिलित वांछित अभियान के तहत अभियुक्तों की शीग्र गिरफ्तारी  व अवैध नशे के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
Comments
comment
date
latest news
चोरी की 02 अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

चोरी की 02 अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा