News :
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: सीमांत नीति घाटी से विकास और साहस की नई उड़ान घर से नाराज़ होकर महाराष्ट्र से देहरादून पहुँची महिला को दून पुलिस ने परिजनों से मिलवाया करोडो की भूमि को हडपने का षडयन्त्र रचने वाली मुख्य अभियुक्ता को दून पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार ड्रोन व श्वान दस्ता लापता महिला ट्रैकर खोजी अभियान में शामिल, कप्तान स्वयं कर रही मॉनिटरिंग 9 एसडीएम, 10सीओ समेत 182 अभ्यर्थी पीसीएस 2024 में सफल, जसमीत कौन बनी टॉपर दयारा बुग्याल ट्रेकिंग रूट से लापता हुई 24 वर्षीय युवती की खोजबीन में उतरी सेना महिला को मृत दिखा कूटरचित दस्तावेज बना हड़पी जमीन, 59 वर्षीय मेरठ से गिरफ्तार शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध निर्माण परिजनों से छूटा 4 वर्षीय बच्चे का हाथ, पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलवाया बिहार से लाई गई गांजे की खेप के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

सीओ पिथौरागढ़ ने थाना थल का किया निरीक्षण

  • Share
सीओ पिथौरागढ़ ने थाना थल का किया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

07/04/2024

पिथौरागढ़:सीओ पिथौरागढ़, डीडीहाट व धारचूला परवेज अली द्वारा थाना थल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, लॉकअप, आर्म्स-एम्युनेशन, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सी.सी.टी.एन.एस., थाना भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया।
इसके साथ ही थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटिरों के सम्बन्ध में जानकारी भी ली गई तथा लम्बित विवेचनाओं का जल्द से जल्द साक्ष्य के आधार पर निस्तारण करने व लम्बित मालों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित भी किया गया। 
थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मीगणों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली व आपदा उपकरणों व आर्म्स एम्युनेशन को चैक करते हुए उनके सही तरीके से रख-रखाव किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही उनको चलाने का अभ्यास कराया गया। पुलिस कर्मियों को अच्छा टर्नआउट रखने तथा मादक पदार्थों का सेवन न करने व जनता से मित्रतापूर्ण व्यवहार रखने हेतु भी निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त आम जनमानस को नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव के साथ ही नये आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी देकर लगातार जागरुक करने हेतु निर्दशित किया गया।
वर्षा काल के दौरान हमेशा तैयारी की हालत में रहने व आपदा उपकरणों को सुचारु रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया जा सके। इसके अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक द्वारा थाना नाचनी के नवनिर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष थल,अम्बी राम आर्या सहित थाने में नियुक्त अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
युवक पर लाठी डंडों से हमला करने वाले 8 अभियुक्त गिरफ्तार

युवक पर लाठी डंडों से हमला करने वाले 8 अभियुक्त गिरफ्तार