News :
किरायदारों का सत्यापन न करने पर 11 मकान मालिकों के चालान अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम लेगा करवट, 02 दिन का येलो अलर्ट जारी हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, सीएम धामी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार पति के सामने खुला पत्नी के प्रेम संबंध का राज, समाज मे बदनामी के डर से प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या राजधानी से दूर चम्पावत में पहली बार आयोजित हुई धामी कैबिनेट की बैठक गांव खाली, लेकिन पहरा जारी… अमर सिंह निभा रहे ग्राम प्रहरी की जिम्मेदारी आपरेशन नाईट स्ट्राइक: ड्रिंक एंड ड्राइव में 18 चालक गिरफ्तार, गाड़ियां सीज पुलिस व फायर यूनिट ने किया हॉस्टल,पीजीव होटल का फायर सुरक्षा का ऑडिट नए कानूनों और साइबर सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को टिहरी पुलिस ने किया जागरूक

सीओ चमोली ने चारधाम यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर लिया जायजा

  • Share
सीओ चमोली ने चारधाम यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर लिया जायजा

shikhrokiawaaz.com

03/25/2025


चमोली:जनपद अप्रैल माह में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के कुशल संचालन हेतु आज मंगलवार को सीओ चमोली मदन सिंह बिष्ट द्वारा कस्बा चमोली से जोशीमठ तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लिया गया।
गौरतलब है कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक देवभूमि उत्तराखण्ड पहुँचते है। चारधाम यात्रा के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा, सुगम व निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिस क्रम में सीओ चमोली ने चारधाम यात्रा मार्ग का स्थल निरीक्षण कर यात्रा के दौरान सुरक्षित यातायात प्रबंधन के लिए बुनियादी ढांचे की तैयारी का और मार्ग पर संवेदनशील स्थानों की पहचान व आकलन किया गया।
उन्होंने विशेष रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए क्षेत्रपाल, पागलनाला, टंगणी, गुलाबकोटी, हेलंग आदि स्थानों पर आवश्यक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। जो कि यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सहायक और चेतावनी के रूप में काम करेंगे।
तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए, यात्रा मार्ग पर स्थापित किए जाने वाली अस्थायी पुलिस चौकियों व पर्यटन पुलिस केन्द्रों में बिजली, पानी आदि आवश्यक मूलभूत सुविधाएं को समय से दुरस्त करने तथा स्लाइडिंग जोनो पर पुलिस बूथ स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निरीक्षण के दौरान यात्रा को देखते हुए नेशनल हाइवे निर्माण कार्य को समय से पूरा करने हेतु सम्बंधित निर्माणधीन संस्था से समन्वय स्थापित हेतु करने व यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का चाक चौबंद करने हेतु निर्देशित किया गया।
Comments
comment
date
latest news
बढ़ती सर्द हवाओं के चलते नागरिकों को चिकित्सको ने खान-पान व बचाव के लिए किया सचेत

बढ़ती सर्द हवाओं के चलते नागरिकों को चिकित्सको ने खान-पान व बचाव के लिए किया सचेत