News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

महाकुंभ में 'बेहतरीन' कर्तव्य निर्वहन करने पर सीओ रविकांत को सीएम ने किया सम्मानित

  • Share
महाकुंभ में 'बेहतरीन' कर्तव्य निर्वहन करने पर सीओ रविकांत को सीएम ने किया सम्मानित

shikhrokiawaaz.com

03/04/2025


देहरादून-: हाल ही में प्रयागराज में कुशलतापूर्वक सम्पन्न हुए महाकुंभ में उत्तराखंड मंडपम में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए निरन्तर तत्परता से सराहनीय कार्य करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीओ रुद्रप्रयाग रविकांत सेमवाल को सम्मानित किया।


उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच आआयोजित हुए महाकुंभ 2025 के विशाल आयोजन में उत्तराखंड पुलिस बल व एसडीआरएफ द्वारा भी अपने कर्मियों संग कुम्भ आयोजन को सफल बनाया था। जिसमे रुद्रप्रयाग जनपद में तैनात पुलिस उपाधीक्षक रविकान्त सेमवाल द्वारा उत्तराखण्ड राज्य से महाकुंभ में पुलिस नोडल अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन किया गया था। उनके द्वारा महाकुंभ मे उत्तराखंड मंडपम में तैनाती के दौरान समस्त विभागों से परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए उत्तराखंड मंडपम में आगमन करने वाले श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान की।

 महाकुम्भ मेला-2025 में अपनी तैनाती के दौरान सराहनीय एवं मानवीय कार्यों का परिचय देने वाले सीओ रुद्रप्रयाग रविकान्त सेमवाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सराहना की गई।


मुख्यमंत्री धामी द्वारा महाकुंभ प्रयागराज-2025 अभिनंदन कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले एसडीआरएफ व उत्तराखंड पुलिस के 112 जवानों को सम्मानित किया एवं पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपये का चेक सौंपा।


Comments
comment
date
latest news
मजदूरों का सत्यापन न करवाने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने दो ठेकेदारों के किया चालान

मजदूरों का सत्यापन न करवाने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने दो ठेकेदारों के किया चालान