News :
राष्ट्रीय खेल दिवस: खेलों के जरिए मजबूत भारत की ओर बढ़ते कदम 409 ग्राम चरस तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार रक्षाबंधन पर नैनीताल पुलिस का आत्मीय आयोजन, एसएसपी को बांधा रक्षा सूत्र सीएम धामी ने माँ वाराही देवी मंदिर में लगाई उपस्थिति, बच्चो ने सीएम की कलाई पर बांधी राखी आपसी कहा सुनी के कारण पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार उत्तराखंड पुलिस की बड़ी पहल: 1.75 लाख विद्यार्थियों से डीजीपी का सीधा संवाद नन्हे हाथों ने बांधी राखी, पुलिस परिवार से जुड़ी स्नेह और विश्वास की डोर कप्तान प्रमेन्द्र के हाथों पर छात्राओं ने बांधा रक्षा सूत्र नन्हीं छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, कप्तान ने दिया सुरक्षा का भरोसा* बद्रीनाथ धाम में पुलिस की मानवीय पहल, बुजुर्ग श्रद्धालुओं को कराया भगवान बद्री विशाल का दर्शन

सीएम धामी ने माँ वाराही देवी मंदिर में लगाई उपस्थिति, बच्चो ने सीएम की कलाई पर बांधी राखी

  • Share
सीएम धामी ने माँ वाराही देवी मंदिर में लगाई उपस्थिति, बच्चो ने सीएम की कलाई पर बांधी राखी

shikhrokiawaaz.com

08/28/2026



चम्पावत-: चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में आज रक्षाबंधन के अवसर पर ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, ऐसे में इस पावन मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पीछे नही रहे। मेले में अपनी जनता के बीच पहुँचे पुष्कर सिंह धामी को महिलाओं व बच्चियों ने रक्षा सूत्र बांध रक्षाबन्धन का पर्व भी मनाया।


अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में धामी दोपहर हेलीकाप्टर से देवीधुरा पहुँचे, जहां कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पुलिस कप्तान रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका सत्कार किया। हेलीपैड पर उतनने के साथ ही सीएम के स्वागत को कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य छोलिया प्रस्तुत किया। सीएम धामी द्वारा शक्तिपीठ माँ वाराही देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ वाराही मइया सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा की पावन भूमि और विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बग्वाल मेले को उत्तराखंड की अगाध आस्था, समृद्ध लोक-संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का जीवंत प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों, लोक परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विकास को केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित न रखते हुए ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

जिस उद्देश्य से सरकार द्वारा ‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ के अंतर्गत कुमाऊँ क्षेत्र के प्रमुख पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है। देवीधुरा मंदिर परिसर में 4.27 करोड़ रुपये की लागत से गढ़वाल खाम भवन तथा 4.57 करोड़ रुपये की लागत से रणकोची मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त घटोत्कच मंदिर का सौंदर्यीकरण, घटकु हिडिंबा मंदिर का निर्माण, सप्तेश्वर महादेव मंदिर में स्नानघाट तथा लधौनधुरा मेला स्थल का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटोत्कच से झालिमाली मंदिर मार्ग के डामरीकरण पर 1.95 करोड़ रुपये, विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 4.70 करोड़ रुपये तथा पूर्णागिरि मार्ग पर 5 करोड़ रुपये की स्ट्रीट लाइट परियोजना के कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पाताल रुद्रेश्वर, खेतीखान सूर्य मंदिर, भूमिया देव मंदिर, भिगराड़ा मंदिर एवं डुंगरी-फत्याल शिव मंदिर से संबंधित विकास कार्य भी गतिमान हैं। विगत पांच वर्षों में धार्मिक अवस्थापना एवं सौंदर्यीकरण के तहत 68.58 करोड़ रुपये की लागत से 397 कार्य किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने देवीधुरा को नगर पंचायत क्षेत्र बनाने बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि देवीधुरा में 9.80 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बग्वाल मेले को ‘राजकीय मेला’ घोषित कर इसकी गरिमा बढ़ाने के साथ ही व्यवस्थाओं को भी और अधिक सुदृढ़ किया गया है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन का मूल उद्देश्य स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। उन्होंने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से युवा पीढ़ी से अपनी समृद्ध लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान करते हुए ‘विकास भी और विरासत भी’ के संकल्प को दोहराया।

 मुख्यमंत्री ने चार खाम–सात थोक के बीच खेले जाने वाले इस अनोखे प्राचीन पाषाण युद्ध का भी अवलोकन किया। रक्षाबंधन के अवसर पर मेले में बच्चियों एवं महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।

पाटी विकासखंड में स्थित माँ वाराही धाम में प्रधान पुजारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बग्वाल की शुरुआत हुई। इसके बाद चारों खाम—वालिक (सफेद), चम्याल (गुलाबी), गहड़वाल (भगवा) और लमगड़िया (पीला)—के बग्वालियों का प्रवेश हुआ। अलग-अलग रंगों के पारंपरिक वस्त्रों एवं पगड़ियों में सजे बग्वालियों के हाथों में बांस और रिंगाल से निर्मित ढालें थीं। शंखनाद और माँ वाराही के जयकारों के बीच बग्वाल का शुभारंभ हुआ।

फलों और फूलों की बरसात के बीच पूरा बग्वाल मैदान मां के जयकारों से गूंज उठा। इस वर्ष बग्वाल दोपहर 1:48 बजे शुरू होकर 1:55 बजे समाप्त हुई। 8 मिनट तक चले इस अनूठे ऐतिहासिक युद्ध में फल और फूलों का प्रयोग कर सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत रखा गया। पीठाचार्य पंडित कीर्तिबल्लभ जोशी के अनुसार, फल-फूलों से खेली जाने वाली बग्वाल को अत्यंत शुभ एवं फलदायी माना जाता है।खामों के आगमन एवं बग्वाल के संचालन की जिम्मेदारी पीठाचार्य श्री कीर्तिबल्लभ जोशी ने निभाई।

 मुख्यमंत्री ने कहा, “माँ वाराही मइया सबकी चिंता करती हैं। यह अनोखी विरासत केवल देवीधुरा के बग्वाल मैदान में देखने को मिलती है। यहां की परंपरा अनुशासन और भाईचारे की मिसाल है, जहां बग्वाल के बाद सभी योद्धा गले मिलते हैं।”

इस अवसर पर मा. कैबिनेट मंत्री  राम सिंह कैड़ा, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद अजय टम्टा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री आनंद सिंह अधिकारी, माँ वाराही मंदिर समिति अध्यक्ष  हीराबल्लभ जोशी,भाजपा जिला अध्यक्ष  गोविन्द सामन्त, मुख्य विकास अधिकारी  जीएस खाती, परियोजना निदेशक अजय सिंह, सीएमओ देवेश चौहान, महेन्द्र पाल, दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महराना, दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुँवर, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली,  लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता  आदि शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
बाबा केदारनाथ की डोली ने अपने पहले रात्रि पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के लिए किया प्रस्थान

बाबा केदारनाथ की डोली ने अपने पहले रात्रि पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के लिए किया प्रस्थान