News :
अंकिता भंडारी मामले में गर्मागर्मी का माहौल, गांधी पार्क में धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता 17 वर्षो से फरार कुख्यात ईनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ़्तार जनता की समस्याओं पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश उत्तराखंड में 36 नए नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी 204 दिनों की कठिन ड्यूटी, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा केदारनाथ यात्रा के बाद पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान 4.100 किलो चरस बरेली ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार 2 नशा तस्कर 8 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार गुरुद्वारे में मत्था टेक सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना झनकइया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम ने की बड़ी घोषणा

जनता की समस्याओं पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

  • Share
जनता की समस्याओं पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

shikhrokiawaaz.com

11/25/2026




देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों के साथ संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें और परेशानियां सुनीं। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने सड़क,पेयजल,बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, जमीन से जुड़े विवादों, आर्थिक मदद, पेंशन और सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल पाने जैसे कई मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे।
लोगों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। इसके लिए शिकायतों पर गंभीरता से काम करते हुए उनका निर्धारित समय के भीतर निस्तारण किया जाए।
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को भी विभागों के साथ समन्वय बनाकर लंबित मामलों की प्रगति पर नजर रखने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल लोगों की शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उन्हें राहत दिलाना भी है। विशेष रूप से पर्वतीय और दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जनहित के मामलों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपेक्षा जताई। साथ ही पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया।



जनसुनवाई के दौरान एक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी चर्चा का हिस्सा रही।
मुख्यमंत्री ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत और उसके पोस्टर का विमोचन किया,इस गीत को निर्मल अनुरागी और अंजलि अनुरागी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।



 



Comments
comment
date
latest news
29 मार्च को इग्नू की प्रवेश परीक्षा, उत्तराखंड में दो केंद्र तय

29 मार्च को इग्नू की प्रवेश परीक्षा, उत्तराखंड में दो केंद्र तय