News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

व्यवसायी अनीश विरमानी उत्तराखण्ड रत्न पुरस्कार से सम्मानित

  • Share
व्यवसायी अनीश विरमानी उत्तराखण्ड रत्न पुरस्कार से सम्मानित

shikhrokiawaaz.com

05/09/2025


देहरादून-:  ऑल इंडिया कॉउंसिल ऑफ़ इंटेलेक्चुअल द्वारा राजधानी के व्यवसायी अनीश विरमानी को उत्तराखंड रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

कल गुरुवार को देहरादून के सुभारती रासबिहारी बोस यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया कॉउंसिल ऑफ़ इंटेलेक्चुअल द्वारा अलग अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर अतुल कृष्ण द्वारा की गई। कार्यक्रम में राजधानी के व्यवसायी अनीश विरमानी को उत्तराखंड रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ़ इंटेलेक्चुअल द्वारा इस दौरान
सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर अतुल कृष्ण, जस्टिस राजेश टंडन,  सदस्य ह्यूमन राइट्स काउंसिल के आरएस मीणा, हिमालय वैलनेस के डॉ एस फारूक, अपना परिवार सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट, डॉ ज्योति श्रीवास्तव, इंद्रमणि पंदानी, अवनी कमल, डॉ जीवन आशा, सुभारती रासबिहारी बोस के प्रिंसिपल डॉक्टर लोकेश त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ रविंद्र प्रताप को भी सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में भारत के कई समाजसेवी, व्यवसायी, डॉक्टर और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। संस्था हर साल देशभर के विशिष्ट लोगों को सम्मानित करती है।
Comments
comment
date
latest news
17 ग्राम स्मैक तस्करी करता एक अभियुक्त गिरफ्तार

17 ग्राम स्मैक तस्करी करता एक अभियुक्त गिरफ्तार