News :
नए कानूनों और साइबर सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को टिहरी पुलिस ने किया जागरूक 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक की तस्करी करता अभियुक्त गिरफ्तार हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से किये अपने भ्रमण के अनुभव साझा, धामी ने कहा "डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बन उत्तराखंड़ के अनुभवों को देश तक पहुँचाये" यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द उत्तराखंड में वन्यजीव सप्ताह-2026 की शुरुआत, 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

दबंगई दिखाना बिल्डर को पड़ महंगा, गुंडा एक्ट के तहत डीएम ने भिजवाया नोटिस

  • Share
दबंगई दिखाना बिल्डर को पड़ महंगा, गुंडा एक्ट के तहत डीएम ने भिजवाया नोटिस

shikhrokiawaaz.com

04/27/2026


देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दबंगई दिखाना एक बिल्डर को महंगा पड़ गया ज़िलाधिकारी सवीन बंसल ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए सख्त एक्शन लिया व बिल्डर पर गुंडा एक्ट लागू किया।

जानकारी के अनुसार देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कॉलोनी निवासियो को परेशान करने के आरोपी एक बिल्डर के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।  कॉलोनी निवासियो ने बिल्डर पर कई गंभीर आरोप लगाए है जिसमे लोगो के साथ मारपीट, नशे की हालत में हंगामा, बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार, वाहन से टक्कर मारने की कोशिश और लोगों को धमकाना शामिल है।

 इसके अलावा आरडब्ल्यूए सदस्यों और अन्य निवासियों को झूठे मामलों में फंसाने के आरोप भी सामने आए हैं।
एक अन्य गंभीर मामले में आरोपी पर एक विधवा महिला की जमीन को गलत तरीके से अपने नाम कराने और कब्जा करने का आरोप है। 
दीपावली के दौरान नाबालिग बच्चों के सामने पिस्टल लहराने की घटना के बाद प्रशासन ने उसका शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर हथियार जब्त कर लिया था।
हाल ही में आरोपी पर कॉलोनी में रहने वाले एक वैज्ञानिक दंपती के साथ मारपीट का आरोप लगा, जिसमें पीड़ित के कान का पर्दा तक फट गया। इससे पहले कॉलोनी अध्यक्ष के साथ मारपीट और त्योहारों के दौरान बच्चों को धमकाने जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
इन सभी मामलों में अब तक आरोपी बिल्डर के खिलाफ 5 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। फिलहाल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी बिल्डर को गुंडा एक्ट के तहत नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा सकती है।
Comments
comment
date
latest news
नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार