News :
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव ठोस सबूत व मजबूत पैरवी के आधार पर अंकिता के कातिलो को कठोर सजा:डॉ. वी. मुरुगेशन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर सीएम धामी ने बढ़ाया हौसला दून पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 900 से अधिक लोगों की जांच; 66 मकान मालिकों पर 6.60 लाख का जुर्माना दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ अंकित भण्डारी के माता-पिता ने इंडिया गेट में किया प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन उठाया मुख्यमंत्री धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की मुलाकात मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड टिहरी पुलिस की टीम गौरा ने दिया छात्राओं को आत्मरक्षा व साइबर ठगी से बचने का दिया प्रशिक्षण

दबंगई दिखाना बिल्डर को पड़ महंगा, गुंडा एक्ट के तहत डीएम ने भिजवाया नोटिस

  • Share
दबंगई दिखाना बिल्डर को पड़ महंगा, गुंडा एक्ट के तहत डीएम ने भिजवाया नोटिस

shikhrokiawaaz.com

04/27/2026


देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दबंगई दिखाना एक बिल्डर को महंगा पड़ गया ज़िलाधिकारी सवीन बंसल ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए सख्त एक्शन लिया व बिल्डर पर गुंडा एक्ट लागू किया।

जानकारी के अनुसार देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कॉलोनी निवासियो को परेशान करने के आरोपी एक बिल्डर के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।  कॉलोनी निवासियो ने बिल्डर पर कई गंभीर आरोप लगाए है जिसमे लोगो के साथ मारपीट, नशे की हालत में हंगामा, बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार, वाहन से टक्कर मारने की कोशिश और लोगों को धमकाना शामिल है।

 इसके अलावा आरडब्ल्यूए सदस्यों और अन्य निवासियों को झूठे मामलों में फंसाने के आरोप भी सामने आए हैं।
एक अन्य गंभीर मामले में आरोपी पर एक विधवा महिला की जमीन को गलत तरीके से अपने नाम कराने और कब्जा करने का आरोप है। 
दीपावली के दौरान नाबालिग बच्चों के सामने पिस्टल लहराने की घटना के बाद प्रशासन ने उसका शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर हथियार जब्त कर लिया था।
हाल ही में आरोपी पर कॉलोनी में रहने वाले एक वैज्ञानिक दंपती के साथ मारपीट का आरोप लगा, जिसमें पीड़ित के कान का पर्दा तक फट गया। इससे पहले कॉलोनी अध्यक्ष के साथ मारपीट और त्योहारों के दौरान बच्चों को धमकाने जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
इन सभी मामलों में अब तक आरोपी बिल्डर के खिलाफ 5 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। फिलहाल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी बिल्डर को गुंडा एक्ट के तहत नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा सकती है।
Comments
comment
date
latest news
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में देवभूमि की सानिया व पार्थ ने जीता रजत

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में देवभूमि की सानिया व पार्थ ने जीता रजत