News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

28 वर्ष से फरार ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
28 वर्ष से फरार ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/07/2024


देहरादून-: वर्ष 1995 में उत्तरांचल वन विभाग द्वारा कोतवाली डालनवाला में दर्ज किए गए एक मुकदमे में न्यायालय के बुलावे पर भी हाज़िर न होने व 28 वर्षो से लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर बने हुए एक पांच हज़ार ईनामी अभियुक्त को डालनवाला पुलिस द्वारा कल बुधवार को गिरफ्तार कर किया गया है।


जानकारी हुई है कि वर्ष 1995 में 24 जुलाई को तत्समय  महाप्रबंधक उत्तरांचल वन निगम के0एन0 सिंह द्वारा नगर निगम द्वारा कार्य से बर्खास्त किये गए 30 कर्मचारियों द्वारा कर्जन रोड स्थित वन निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया था,के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला में धारा 147 ,353 ,506, 342 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया था। जिसकी विवेचना के उपरान्त डालनवाला पुलिस द्वारा 22 सितम्बर को आरोप पत्र संख्या -212/95 न्यायालय में दाखिल किया था। न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभियुक्त दिनेश कुमार नौटियाल पुत्र दौलतराम
निवासी-ग्राम चातरा, हनोल पो0आ0- ठडियार,थाना-त्यूणी, जनपद- देहरादून कभी न्यायालय में पेश करने ही नही हुआ व लगातार फरार रहा। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में गैर जमानती वारेंट जारी किए गए थे, परंतु अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से लगातार बचता रहा। इस बीच पुलिस कप्तान देहरादून द्वारा अभियुक्त पर पांच हज़ार रुपये ईनाम घोषित किया था। 

वर्तमान में राजधानी देहरादून में पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार जनपद में वांछित सभी ईनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में कोतवाली डालनवाला द्वारा अभियान चलाते हुए कल बुधवार को फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। खबर प्रकाशित होने तक अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
आपरेशन कालनेमि: वशीकरण का ढोंग कर लोगो से ठगी करने वाले 2 ठग गिरफ्तार

आपरेशन कालनेमि: वशीकरण का ढोंग कर लोगो से ठगी करने वाले 2 ठग गिरफ्तार