News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

केवल आईआरसीटीसी के माध्यम से ही करें हेली सेवा बुक: रुद्रप्रयाग पुलिस

  • Share
केवल आईआरसीटीसी के माध्यम से ही करें हेली सेवा बुक: रुद्रप्रयाग पुलिस

shikhrokiawaaz.com

05/03/2025


केदारनाथ-: कल शुक्रवार से भगवान भोलेनाथ के प्रसिद्ध धाम बाबा केदार के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है, जिसमे प्रथम दिन 25 हज़ार श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किये। वहीं केदारनाथ यात्रा में हर वर्ष हेली यात्रा भी प्रारम्भ हो गयी है। जिसके लिए पर्यटक विभाग द्वारा आईआरसीटीसी के लिए हेलीसेवा के लिए आधिकारिक अनुबंध किया है।

रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा केदारनाथ यात्रा में आने वाले यात्रियों द्वारा हेली सेवा का उपयोग करने के दौरान केवल https://www.heliyatra.irctc.co.in/ के जरिये ही टिकट बुकिंग करने की अपील की है। प्रचलित यात्रा के पहले चरण यानि 2 मई से 31 मई तक की सभी हेलीकॉप्टर टिकटें फुल हो चुकी हैं। वहीं 1 जून से 30 जून तक की हेलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग के लिए 7 मई को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू होगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केवल आईआरसीटीसी के माध्यम सही हेली सेवा बुक की जा सकती है,इसके अतिरिक्त बुकिंग का अन्य कोई माध्यम है।

पुलिस ने आम जनता को चेताया है कि यदि किसी प्रकार के फेसबुक लिंक या पेज, इंस्टाग्राम लिंक, व्हट्सएप चैटिंग या इन्टरनेट पर ढूंढी गयी किसी साइट,वेबसाइट से कोई भी हेली बुकिंग करता है तो वह निश्चित ही साइबर ठगी का शिकार हो सकता है। पुलिस ने हेली सेवा बुक न होने पर पैदल के अतिरिक्त वैकल्पिक माध्यम घोड़े-खच्चर, पालकी, डण्डी कण्डी इत्यादि से जाने की जानकारी दी।
Comments
comment
date
latest news
अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप