News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

डीबीएस के वार्षिक उत्सव पर बॉलीवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने बांधा समा

  • Share
डीबीएस के वार्षिक उत्सव पर बॉलीवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने बांधा समा

shikhrokiawaaz.com

04/18/2025


देहरादून:- डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चार दिवसीय वार्षिक महोत्सव जेनेसिस-2025 के आज तीसरे दिन बॉलीवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने अपनी जानदार परफॉर्मनस देकर आयोजन को खास बना दिया।  इस दौरान उन्होंने गरज बरस और इंतजार गाने की डीजे की धुनों पर सबको थिरका दिया।

डीबीएस कॉलेज के वार्षिक महोत्सव का तीसरा दिन रंगारंग कार्यक्रम से भरा रहा जिसमे प्रतियोगिता व क्रिएटिविटी का मिश्रण देखने को मिला। सुबह से ही कॉलेज में खेल गतिविधियों के फाइनल मुकाबले फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और 8-बॉल पूल के मैच चले। जिसमे सभी खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।  

इस दौरान फुटबॉल में डीजीयू प्रथम, डॉल्फिन द्वितीय,टेबल टेनिस में दून यूनिवर्सिटी प्रथम, डीएवी पीजी कॉलेज द्वितीय,
बास्केटबॉल में यूपीईएस प्रथम, डीएवीई पीजी द्वितीय,
पूल (8 बॉल) में डीजीयू प्रथम, वॉलीबॉल में एसजीआरआर प्रथम, डॉल्फिन द्वितीय स्थान पर रहे। मेनफेस्ट में बिग क्विज, बिज नेक्स्ट, डेविल्स एडवोकेट,इनवेस्ट्रिक्स, और वाद विवाद
 जैसी प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें देशभर के प्रतिभागियों ने अपने व्यावसायिक ज्ञान, तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक सोच का को सामने रखा।

शाम को कल्टफेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें फैशन शो, ग्रुप डांस हुआ। साथ ही शानदार ग्लैम वॉक  ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आठ टीमों ने अपनी ग्लैमरस परफॉर्मेंस से रैम्प पर रंग बिखेर दिए। बॉलीवुड अभिनेत्री और डीजे कलाकार उदिता गोस्वामी के मंच पर आते ही छात्र उत्साह से भर गए। उदिता ने भी अपनी धमाकेदार डीजे नाइट से सभी को झुमा दिया। इस दौरान उन्होंने गरज बरस और इंतजार को जब डीजे पर बजाया तो अलग ही माहौल बन गया।इसके अलावा उन्होंने लाली, मन की लगन जैसे गानों के ट्रैक बजाकर भी छात्रों को खूब  थिरकाया।

महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग के सचिव 
 डॉ. रंजीत सिन्हा उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत भी की, उन्हें अपने अनुभवों से प्रेरित किया और उनके हुनर और ऊर्जा की खुले दिल से सराहना की। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुल 8 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए गए।


होमटाउन आकर खुश हुई उदिता 
बॉलीवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने होमटाउन आकर खुशी जताई। उन्होंने बोला कि मेरा जन्म देहरादून में ही हुआ है। इसलिए यहां आकर अलग सा एहसास महसूस कर रही हूं। यहां कॉलेज में डीजे नाइट के दौरान छात्रों ने जो प्यार दिया, वो यादगार रहेगा। साथ ही डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ने बहुत प्यारा स्वागत किया।
Comments
comment
date
latest news
एम्स ऋषिकेश में लाखों की चोरी का खुलासा,आंध्र प्रदेश का अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

एम्स ऋषिकेश में लाखों की चोरी का खुलासा,आंध्र प्रदेश का अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार