News :
जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी

विश्व मधुमक्खी दिवस पर मौन पालकों को किया सम्मानित

  • Share
विश्व मधुमक्खी दिवस पर मौन पालकों को किया सम्मानित

shikhrokiawaaz.com

05/21/2025


देहरादून:आज 21 मई को  विश्व मधुमक्खी दिवस के मौके पर राजभवन देहरादून में, एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए, मौन पालकों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई और अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी प्रतिभाग किया, और मौन पालकों को सम्मानित कर, उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रगति-शील मौन पालकों, और वैज्ञानिकों ने अपने अनुभव, उत्पाद और नवाचारों को, साझा किया।
इस दौरान राज्यपाल ने न केवल प्रदर्शनी का अवलोकन किया, बल्कि मौन पालकों के अनुभवों को भी, ध्यानपूर्वक सुना, और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को मौन पालन के क्षेत्र में,  जो प्राकृतिक आशीर्वाद मिला है, उसे हमें- सही दिशा में, लेकर जाना है,शहद को लोकल- से- ग्लोबल तक पहुंचाना, हमारा अगला लक्ष्य है।
उक्त कार्यक्रम में बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल से आए उत्कृष्ट मौन पालकों को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही गोविन्द बल्लभ पंत, कृषि एवं प्रौद्योगिकि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को भी उनके शोध और नवाचार के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
Comments
comment
date
धारी देवी में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी पौड़ी पुलिस,भीड़ नियंत्रण से सुरक्षा तक संभाल रही हर मोर्चा

धारी देवी में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी पौड़ी पुलिस,भीड़ नियंत्रण से सुरक्षा तक संभाल रही हर मोर्चा