News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

सत्यापन अभियान के तहत दून पुलिस की गिरफ्त में आया बांग्लादेशी नागरिक

  • Share
सत्यापन अभियान के तहत दून पुलिस की गिरफ्त में आया बांग्लादेशी नागरिक

shikhrokiawaaz.com

10/19/2024


देहरादून:   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उक्त के क्रम में थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात्रि गश्त टीम द्वारा संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोक कर उससे पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान संदिग्ध से उसकी आईडी मांगी गयी तो संदिग्ध घबरा गया तथा उसके द्वारा उसके पास किसी भी तरह की आईडी उपलब्ध होने से इन्कार किया गया। संदिग्धता के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो एक बाग्ंलादेशी नागरिक है तथा उसके पास भारत में निवास करने हेतु कोई भी वैध कागजात जैसे पासपोर्ट, वीजा आदी नहीं है। जिस पर अभियुक्त को धारा 14 विदेशी अधिनियम व धारा 3 भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त संतो विश्वास पुत्र नारायण विश्वास (उम्र 28 वर्ष) मूल निवास ग्राम कचुवा थाना अभयनगर जिला जसौर विभाग खुलना बांग्लादेश हाल निवासी स्वरूप विहार एक्सटेंशन गेट नंबर 5 डी ब्लॉक नियर के.के. बिल्डर्स कांदीपुर नॉर्थ वेस्ट न्यू दिल्ली। द्वारा पूर्व में दिल्ली, हल्द्वानी तथा उत्तरकाशी में निवास किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। शेष लगातार पुछताछ/अन्य एजेन्सियो द्वारा पूछताछ की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
तेज रफ़्तार इनोवा कार से मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने वाले चालक के विरुद्ध इरादतन हत्या में अभियोग दर्ज

तेज रफ़्तार इनोवा कार से मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने वाले चालक के विरुद्ध इरादतन हत्या में अभियोग दर्ज