News :
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित चारधाम ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण डिजिटल स्ट्राइक: लोगो को ऑनलाइन सट्टेबाजी करवाने वाली 86 गैंबलिंग साइट्स ब्लॉक कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्कर दून पुलिस की गिरफ़्त में विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! पिता के ख़ाकी के प्रति सेवा व समर्पण को पुत्र डीएसपी बनकर बढ़ायेगा आगे विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! चलती वोल्वो बस बनी आग का गोला, हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से बचीं 32 जिंदगियां* फूलों की घाटी के खुले द्वार, प्रकृति प्रेमियों के लिए शुरू हुआ रोमांचक सफर

बनभूलपुरा मुख्य आरोपी का बेटा अब्दुल मोईद दिल्ली से गिरफ्तार

अभियुक्त व अभियुक्त के पिता को गिरफ्तार करने को गठित की थी 6 स्पेशल टीम
  • Share
बनभूलपुरा मुख्य आरोपी का बेटा अब्दुल मोईद दिल्ली से गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/29/2024


हल्द्वानी-: बीती 8 फरवरी को हल्द्वानी अंतर्गत बनभूलपुरा में पुलिस व जिला प्रशासन पर पथराव, अवैध असलेह से गोली चलाने व आगजनी करने की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के बाद अब्दुल मलिक के फरार बेटे अब्दुल मोईद को भी आज दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता पा ली है। घटना के बाद से ही फरार अभियुक्त व अभियुक्त के पिता को गिरफ्तार करने को पुलिस कप्तान प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा छः अलग-अलग टीम गठित की थी,जिनमे से एक टीम द्वारा आज नामजद आरोपी अब्दुल मोईद को गिरफ़्तार करने में सफलता हाथ लगी है।

पुलिस कप्तान ने बताया कि घटना में कुल तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे।उपद्रवियों की गिरफ्तारी को पुलिस की अलग अलग टीम गठित की गई थी,जिनके द्वारा अलग अलग जगहों में दबिश दी जा रही थीं। घटना के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक व अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद घटना के बाद से ही पुलिस से बचते फिर रहे थे जिनकी गिरफ्तारी को 6 स्पेशल टीम गठित की गई थी। उक्त टीमो द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों-गुजरात, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, उ0प्र0, बिहार आदि सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गयी थीं। वहीं मामले में पुलिस द्वारा बीते हफ्ते मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था,किन्तु अब्दुल मोईद घटना के बाद से ही फरार था। जिसकी धरपकड़ को पुलिस द्वारा लगातार कोशिश के बाद आज गुरुवार को उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

नैनीताल पुलिस द्वारा उक्त मामले में अब्दुल मोईद को मिलाकर अब तक कुल 84 उपद्रवियो को गिरफ्तार किया जा चुके है,जिनके पास से अवैध हथियार, पुलिस से छीने गए कारतूस, पेट्रोल बम, पेट्रोल कैन आदि बरामद किया गया है।
पुलिस टीम की इन सफलता पर पुलिस कप्तान ने टीम को 2500 नगद ईनाम व डीआईजी कुमाऊं ने 5 हज़ार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।


Comments
comment
date
latest news
7 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

7 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार