News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

ऊखीमठ गद्दी में शीतकालीन के लिए विराज हुए बाबा केदार

  • Share
ऊखीमठ गद्दी में शीतकालीन के लिए विराज हुए बाबा केदार

shikhrokiawaaz.com

11/05/2024



रुद्रप्रयाग: 12 ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम के कपाट शीतकालीन सत्र के लिए 3 नवंबर 2024 (भाई दूज) के दिन बंद किए गए थे। जिसके बाद कल बीते सोमवार भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली रामपुर से प्रस्थान कर सांयकाल श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची, जहाँ से सेना के बैंड के भक्तिमय धुनों तथा स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ समारोह पूर्वक सुबह 9 बजे विश्वनाथ मंदिर से निकली और आज दोपहर बाद शीतकाल गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच गयी है।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पंचमुखी डोली का भव्य स्वागत किया गया। आज के दिन ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ जी की डोली के दर्शन किये।
ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचने पर बाबा केदारनाथ की डोली का भव्य स्वागत हुआ। आज से बाबा केदारनाथ की शीतकालीन पूजा ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में प्रारम्भ हो गयी है। 

आज से बाबा तुंगनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए
पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज पूर्वाह्न 11 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये है। 
कपाट बंद होने के बाद भगवान श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली ने स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल-दमाऊं सहित बाबा तुंगनाथ के जय उद्घोष के साथ प्रथम पड़ाव चोपता को प्रस्थान किया।
Comments
comment
date
latest news
पौड़ी पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 89.81 किलो गांजा कांड में मुख्य सरगना सहित 3 गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 89.81 किलो गांजा कांड में मुख्य सरगना सहित 3 गिरफ्तार