भैया दूज के पावन अवसर शीतकाल के लिए बन्द हुए बाबा केदार के कपाट
shikhrokiawaaz.com
11/03/2024
रुद्रप्रयाग:आज भैया दूज के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट प्रातःकाल 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं।
आज सुबह 5 बजे से कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें बीकेटीसी के आचार्य, वेदपाठियों, पुजारीगणों ने भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग की समाधि पूजा की स्वयंभू शिवलिंग को भस्म, स्थानीय पुष्पों बेल पत्र आदि से समाधि रूप दिया गया।
इसी के साथ ऊं नमः शिवाय, जय बाबा केदार के जय घोष तथा भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान व धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए। इस अवसर पर 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने, व कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को दीपावली के दिन से ही भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था।
इसी के साथ बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली को मंदिर से बाहर लाया गया इसके बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ने अपने पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान किया है,हजारों श्रद्धालु बाबा की पंचमुखी डोली के साथ पैदल ही रवाना हुए हैं।
इस साल लगभग साढ़े 16 लाख से अधिक श्रद्धलुओं ने बाबा केदार के दर्शन किये।
Comments
comment
date
latest news