News :
आर्मी व अर्धसैनिक बलों की जनगणना हेतु सैन्य-अर्धसैनिक कर्मियों की ट्रेनिंग शुरू खोई उम्मीद को अपनी हार न मानने वाली कोशिश से जिंदा रखते एएसआई विजय रतूडी राजनीतिक दलों के धरना-प्रदर्शन का आम जनता पर असर, आवाज उठाने के साथ जनता की सुविधा भी जरूरी नशे का माल खरीदने को 2 युवको ने चुराई 3 बाइक, गिरफ्तार जन्माष्टमी पर शानदार प्रस्तुति देने वाले छात्रों व शिक्षको को कप्तान श्वेता ने किया सम्मानित डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता* *फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गन हाउस मालिक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार* सड़को पर जाम टकराने वालो को पुलिस ने करवाई थाने की सैर,20 शराबी पकडे ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़

कांग्रेस मुख्यालय कूच पर अड़ी भाजपा, राहुल गांधी पर साधा निशाना

  • Share
कांग्रेस मुख्यालय कूच पर अड़ी भाजपा, राहुल गांधी पर साधा निशाना

shikhrokiawaaz.com

07/22/2026

देहरादून:राजधानी में राजनीतिक सरगर्मियां उस समय तेज हो गईं, जब भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच किया। बड़ी संख्या में जुटे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के जरिए कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री आवास का घेराव करना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है और इससे प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने वरिष्ठ नेताओं और राहुल गांधी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की सीख देनी चाहिए। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि सोमवार को युवाओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प में कांग्रेस नेताओं की भूमिका रही। पार्टी नेताओं के अनुसार, विपक्ष के कुछ नेताओं ने प्रदर्शन में शामिल होकर असामाजिक तत्वों के सहयोग से माहौल बिगाड़ने और अराजकता फैलाने का प्रयास किया। भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को बाधित करने का आरोप लगाया।
Comments
comment
date
latest news
92 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाला अभियुक्त को एसटीएफ़ हरियाणा से बी वारंट पर लायी दून

92 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाला अभियुक्त को एसटीएफ़ हरियाणा से बी वारंट पर लायी दून