News :
पुलिस तो सुन भी लेती हैं पर आप कब सुनोगे! 26 और 27 सितंबर को ख़राब मौसम के कारण प्रदेश के अधिकतम हिस्से में रेड अलर्ट पिथौरागढ़ में एफएसएसओ अधिकारियों का दो माह का फील्ड प्रशिक्षण शुरू पार्किंग स्थलों की पहचान के निर्देश, कूड़ा निस्तारण और नशामुक्ति अभियान की भी समीक्षा* मिस बॉलीवुड सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने एक्टिंग और अदाओं से दिखाया हुनर* खटीमा में अपशिष्ट प्रबंधन को मिले 15 वाहन, नेस्ले इंडिया ने दिए 7 इलेक्ट्रिक वाहन* जवानों के साथ मैदान में उतरीं एसएसपी श्वेता चौबे, परखी फिटनेस* 3 चौकी प्रभारी समेत 22 पुलिस कर्मियों के तबादले शादी कर मौका देख माल साफ करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण

नंदा की चौकी पर बने पुल की अप्रोच रोड हुई क्षतिग्रस्त,मरम्मत शुरू

  • Share
नंदा की चौकी पर बने पुल की अप्रोच रोड हुई क्षतिग्रस्त,मरम्मत शुरू

shikhrokiawaaz.com

07/28/2026


देहरादून: 28 की तड़के सुबह से ही जनपद देहरादून में हो रही भारी बारिश के चलते हाल ही में आम जनता के लिए खोले गए प्रेमनगर अंतर्गत नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने पुल को जाने वाली अप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिसके चलते प्रेमनगर से विकासनगर, सेलाकुई आदि क्षेत्रो को जाने वाला मार्ग सीधी तौर पर प्रभावित हुआ है।

थानाध्यक्ष प्रेमनगर नरेश राठौड़ ने बताया कि आज मंगलवार सुबह पुलिस को नंदा की चौकी के पास पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई थी, उक्त सूचना पर कोतवाली प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तो पुलिस को जांच उपरान्त नंदा की चौकी के पास बनी पुलिया पूर्ण रूप से सुरक्षित मिली हालांकि भारी बारिश के कारण पुलिया के पास बनी एप्रोच रोड के नीचे से मिट्टी बह जाने से एप्रोच रोड  क्षतिग्रस्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि अप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने के सम्बंध में उत्तरदायी संस्था को सूचित किया जा चुका है व उक्त संस्था द्वारा अप्रोच रोड को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही आम जनता की सुविधा के लिए मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा।
Comments
comment
date
latest news
युवक पर फायरिंग करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

युवक पर फायरिंग करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार