News :
गोपेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर, न्याय तक पहुंच आसान बनाने पर जोर बिन लाइसेंस मांस बेचते 3 दुकान संचालक को पुलिस ने लिया हिरासत में दो महिलाओं से मोबाइल, पर्स छीनने वाला अभियुक्त गिरफ्तार महिला का अपहरण करने के प्रयास में एक और अभियुक्त गिरफ्तार मिस ट्रेडिशनल में दिखा संस्कृति और आधुनिक फैशन का संगम जान बख्शने की एवज में 2 लाख की रंगदारी मांगने वाले 2 युवक गिरफ्तार अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण* साइबर हमलों के खिलाफ एसटीएफ़ की मजबूत कार्यवाही, एक सप्ताह में साइबर टीम ने बचाये पीड़ितों के 73 लाख रूपये महीने में पांच दिन वर्किंग रखने की मांग है जायज? भारत दर्शन' पर उत्तराखण्ड पहुंचे नॉर्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी के प्रशिक्षुओं ने डीजीपी से की भेंट

महिला का अपहरण करने के प्रयास में एक और अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
महिला का अपहरण करने के प्रयास में एक और अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/27/2026



देहरादून-: रायपुर अंतर्गत नालापानी चौक में अपनी बच्ची को स्कूल बस में बिठाकर घर जा रही महिला को एक कार में सवार कुछ युवको द्वारा जबरन अपनी गाड़ी में बिठाने का प्रयास करने के मामले में दून पुलिस को आज एक और अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। अभियुक्त के 3 और साथियों की तलाश जारी है।


गौरतलब है कि 23 सितंबर को सुबह के समय नालापानी चौक में अपनी बच्ची को स्कूल बस में बिठाकर घर जा रही सुषमा शर्मा को नालापानी चौक के पास एक गाड़ी सवार लोगो द्वारा जबरन गाड़ी मे बिठाने का प्रयास किया जा गया, जिसपर महिला द्वारा शोर मचाने पर व आसपास के लोगो के भी हल्ला करने पर आरोपितों मौके से भाग गए थे। मामले में महिला द्वारा  रायपुर थाने में धारा 126(2)/140(3)/61(2)/ 62 बीएनएस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने कल शनिवार को घटना में शामिल मुख्य अभियुक्ता 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया था व पूरा प्रकरण गिरफ्तार युवती व उसके साथी के साथ वादी के साथ हुए पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद का खुलासा किया। अभियुक्ता से पूछताछ में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों की मदद से उक्त घटना को अंजाम देना प्रकाश में आया था, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्ता द्वारा अपने 4 अन्य साथियों के भी शामिल होने की जानकारी दी थी। जिनकी गिरफ़्तारी को अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी। 


पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के क्रम में आज रविवार को पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त प्रियांशु(19) पुत्र स्व० सुखपाल निवासी अन्नकी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को नवोदय नगर हरिद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। 


पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके साथी दीपक का पैसों के लेनदेन को लेकर देहरादून में सुषमा नाम की महिला से विवाद चल रहा था तथा दीपक के कहने पर वह अपने अन्य साथियों आदित्य और लक्की के साथ उक्त महिला को डराने के लिए देहरादून आया था। 

Comments
comment
date
latest news
5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक शऱाब तस्कर गिरफ्तार

5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक शऱाब तस्कर गिरफ्तार