News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार

  • Share
सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/04/2026


देहरादून-: कल गुरुवार को थाना रायपुर अन्तर्गत एक व्यापारी की 72 वर्षीय पत्नी रेखा बंसल की हत्या के मामले में रायपुर पुलिस ने घर मे ही काम करने वाले नौकर को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त मालिक की गाड़ी से उनके घर पहुँचा था और घर के पिछले दरवाजे से उनके घर मे घुसकर रेखा बंसल से अपनी बकाया सैलरी मांग करने लगा था, पर मालकिन द्वारा मना करने पर अभियुक्त ने मालकिन पर हमला कर उसका मुंह तब तक दबाया जब तक वह मर नही गयी।


कल गुरुवार को दिनेश बंसल निवासी रायपुर द्वारा डायल 112 के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना दी की उनकी 72 वर्षीय पत्नी घर मे अचेत अवस्था में पड़ी हुई हैं व उनके चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जहां एक वृद्ध महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस द्वारा तत्काल 108 को मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा महिला को मृत्यु घोषित किया गया। घटना की सूचना पर कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल स्वयं मौके पर पहुँचे व घटना की जानकारी ली गयी। घटनास्थल का एफएसएल की टीम कद्वारा निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन, फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी की गयी। प्रकरण के सम्बन्ध में वादी दिनेश बंसल की तहरीर पर थाना रायपुर पर तत्काल  मु0अ0सं0- 360/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस कप्तान द्वारा गम्भीरता से लेते हुए अलग-अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया।
 गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करने के साथ साथ सर्विलांस के माध्यम से भी आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से विनीत कुमार (33)पुत्र घपल्या लाल, निवासी स्थाई पता ग्राम मंजयाली नौगांव तहसील बडकोट थाना पुरोला, उत्तरकाशी, उम्र 33 वर्ष, हाल पता- दीपक रावत निवासी - 3/94 माता मंदिर कॉलोनी अजबपुर कलां देहरादून नाम के एक व्यक्ति द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विनीत को त्रिलोक गेस्ट हाउस रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर घटना में महिला से लूटा गया कडा एंव अभियुक्त द्वारा घटना के दौरान पहना गया कडा जिससे उसके द्वारा मृतका पर हमला किया गया था, बरामद किया अभियुक्त को धारा: 103(1)/309(4)/117(2) बीएनएस के अन्तर्गत गिरफ्तार कर मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। 

कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि वह जनपद उत्तरकाशी का निवासी है तथा विगत 10 वर्षों से अजबपुर कलां, देहरादून में किराये पर परिवार सहित निवास कर रहा है। वह जोगीवाला रिंग रोड, देहरादून, त्रिलोकेश गेस्ट हाउस में बी0जे0 सिक्योरिटी सर्विसेज कम्पनी के माध्यम से रात्रि सुरक्षा गार्ड के रूप में 02 वर्षो से कार्य कर रहा । वह वादी दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड, देहरादून स्थित “अनुज प्रकाशन” नामक बुक शॉप में हेल्पर का कार्य भी करता था तथा उन्हें लगभग 15 वर्षों से जानता है। पिछले कुछ समय से दिनेश बंसल के पास उसकी वेतन की धनराशि बकाया थी तथा उसके द्वारा कई बार अपनी धनराशि माँगने के बावजूद भी उनके द्वारा उसे पैसे नहीं दिये गए। घटना वाले दिन वह बुक शॉप से दिनेश कुमार बंसल की स्कूटी से उनके आवास पर गया। उसे पहले से ही पता था कि घर के पीछे की ओर का दरवाजा हमेशा खुला रहता है, जिस पर वह स्कूटी गेट के बाहर खड़ी की और अन्दर चला गया। उस समय घर पर रेखा बंसल अकेली मौजूद थीं। अभियुक्त द्वारा रेखा बंसल से अपने बकाया मजदूरी के पैसे माँगे तो रेखा बंसल द्वारा देने से इनकार कर दिया गया। जिसपर उसका रेखा बंसल से झगड़ा हो गया।

 कप्तान प्रमेन्द्र ने बताया कि अभियुक्त ने तैश में आकर अपने हाथ में पहने कडे से रेखा बंसल के चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उनके गाल व नाक पर चोट लग गयी तथा वह वहीं बिस्तर पर गिर गयीं तथा चिल्लाने लगीं। जिस पर अभियुक्त घबरा गया तथा अपने पकडे जाने के डर से उसने रेखा बंसल को चुप कराने के लिये अपने हाथ से उनका मुँह दबाया और कुछ समय तक मुँह दबाये रखा। जब उसे विश्वास हो गया कि रेखा बंसल की मृत्यु हो चुकी है, तब उसने उनके बाएँ हाथ में पहना हुआ एक सोने का कंगन निकाल लिया तथा वहां से निकलकर गेस्ट हाउस में पहुंचकर उसने पुलिस से बचने के लिये अपने कपडे बदल लिये। 
अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहना कड़ा जिससे अभियुक्त द्वारा मृतका पर हमला किया गया था तथा अभियुक्त का मोबाइल फोन पुलिस द्वारा बरमद किया गया। 

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को आईजी गढ़वाल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 5000 रुपये तथा कप्तान देहरादून द्वारा 2500 रुपये नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया।
Comments
comment
date
latest news
प्रादेशिक वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगित में पौड़ी पुलिस की शानदार कामयाबी

प्रादेशिक वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगित में पौड़ी पुलिस की शानदार कामयाबी