News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

2 भालू की पित्त के साथ एक अन्तर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

  • Share
2 भालू की पित्त के साथ एक अन्तर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/10/2025


पिथौरागढ़-:  वन्यजीव तस्करो के खिलाफ एसटीएफ ने आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए वन प्रभाग पिथौरागढ़ व वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 1 अन्तर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर को 2 भालू की पित्त के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर से बरामद पित्त लगभग 2 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। नेपाल मूल का तस्कर उक्त पित्त तस्करी को आज नेपाल से भारत आया था।

राज्य के जंगलों में वन्यजीव व वन्यजीव के अंगो की अवैध तस्करी करते वन्यजीव तस्करो के खिलाफ एसटीएफ द्वारा की जा रही कार्यवाही में एसटीएफ़ कुमाऊं टीम द्वारा पिथौरागढ़ वन प्रभाग व वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली(डब्लूसीसीबी) के साथ आज सोमवार को एक संयुक्त आपरेशन में पिथौरागढ़ फोरेस्ट रेंज स्थित शिलोनी अड़किनी तिराहे के पास से एक अन्तर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर शेरी राम(65) पुत्र झुपरी राम निवासी ग्राम रोड़ी देवल, विजुल जिला बेतड़ी अंचल महाकाली ,नेपाल को 2 भालू की पित्त के साथ गिरफ्तार किया। 

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया गया कि अभियुक्त लम्बे समय से वन्यजीव तस्करी में लिप्त था। उन्होंने बताया कि एसटीएफ़ को नेपाल से भारत में वन्यजीव अंगो की तस्करी किये जाने का एक इनपुट मिला था,जिसपर एसटीएफ की एक टीम द्वारा इनपुट पर गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई गई।एसटीएफ को आज गिरफ्तार तस्कर के भारत आने की जानकारी हुई तो संयुक्त टीम द्वारा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। नवनीत सिंह ने बताया कि तस्कर से बरामद भालू की पित्त लगभग 1 से 2 साल पुरानी होने की संभावना है। तस्कर द्वारा भालूओं की पोचिंग कहाँ, किस जंगल में किस तरह की उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि व किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही।

पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध वनप्रभाग पिथौरागढ़ फॉरेस्ट रेंज में वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
नकली दवाईयों का निर्माण, बिक्री करने वाला सरगना बिजनौर से गिरफ्तार

नकली दवाईयों का निर्माण, बिक्री करने वाला सरगना बिजनौर से गिरफ्तार