News :
ओवर स्पीड ने बुझाया घर का चिराग,दून पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटर समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश फरार ईनामी वांछित को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार 16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के 46वें स्थापना दिवस को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया संबोधित रानीपोखरी हत्या कांड का दून पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार पारंपरिक रंगों और लोकधुनों के साथ मंत्री गणेश जोशी के आवास पर सजी होली की महफ़िल सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान ने दिया पुलिस महकमे द्वारा सदैव साथ निभाने का भरोसा वनाधिकारी कलसी ने अपने साथ हुई मारपीट की दी तहरीर कोतवाली पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण: एसएसपी सर्वेश पंवार सख़्त एक्शन मोड में जनसेवा व अनुशासन पर दिया स्पष्ट संदेश

चोरी की ज्वैलरी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
चोरी की ज्वैलरी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/26/2025


देहरादून:थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कंचन थापा पत्नी वरदान थापा नि0 बेल रोड, सोसाइटी एरिया नजदीक तुलसी विहार वार्ड न0 79 भारूवाला ग्रांट थाना क्लेमनटाउन देहरादून ने थाना क्लेमनटाउन पर शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि बीती 7 मार्च को वो अपने परिजनों के साथ वृन्दावन दर्शन के लिये गयी थीं, 10 मार्च को वह जब वापस लौटी तो घर का मुख्य दरवाजा  खुला था तथा घर के अन्दर रखी अलमारी का लाँक भी टूटा हुआ था। अज्ञात चोर द्वारा अलमारी में रखी गयी नगदी तथा ज्वैलरी को चोरी कर लिया था।
उक्त घटना के जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की अध्यतन स्थिती का सत्यापन किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के परिणाम स्वरूप बीती 18 मार्च को घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनके कब्जे से पुलिस टीम को घटना में चोरी की गई ज्वैलरी व नगदी बरामद हुई थी।
अभियुक्तों के साथ घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों अकरम तथा मुन्तजिर का नाम प्रकाश में आया था, जो घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी तथा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त अकरम अली(उम्र34) पुत्र मौसम अली नि0 ग्राम गुन्टा, थाना गढीपुक्तता, जिला शामली, को छुटमलपुर बाईपास पर अंडरपास से चोरी की गई ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त अकरम अली पुत्र मौसम अली नि0 ग्राम गुन्टा थाना गढीपुक्तता, जिला शामली, उ0प्र0 होटल ढाबों में खाना बनाने का काम करता है तथा अपने साथी शाकिब व मुंन्तजिर के साथ मिलकर देहरादून की आवासीय कॉलोनियों में बन्द घरों की रेकी कर मौका देखकर चोरी की घटनाओं को अजांम देते हैैं।अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी सहारनपुर तथा देहरादून के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिनमें अभियुक्त व उसके साथी सहारनपुर तथा देहरादून से जेल जा चुके हैं। अभियुक्त अकरम पूर्व में थाना रायपुर से हत्या के अभियोग में जेल जा चुका है।   
Comments
comment
date
latest news
मिस दिवा व मिस बॉडी ब्यूटीफुल सब कांटेस्ट में प्रतिभागियों ने रैंप पर बिखेरे जलवे

मिस दिवा व मिस बॉडी ब्यूटीफुल सब कांटेस्ट में प्रतिभागियों ने रैंप पर बिखेरे जलवे