News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

  • Share
अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

shikhrokiawaaz.com

10/18/2026


देहरादून-: आजर रविवार को बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने अभिनेता से हुई हुई इस भेंट को खास बताते हुए अभिनेता से प्रदेश की नई फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं तथा उत्तराखंड को देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों राजधानी की खूबसूरत वादियों के प्रतीक मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमे वल
बॉलीवुड़ व साउथ इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री राशि खन्ना भी उनके साथ स्क्रीन साझा कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि  उत्तराखण्ड देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। प्रदेश की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध भौगोलिक परिस्थितियां और फिल्म निर्माण के लिए प्रदेश का अनुकूल वातावरण लगातार फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण बन रहा है। उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रदेश की पहचान और मजबूत हो रही है।
सीएम धामी ने कहा कि हमारा प्रयास उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। प्रदेश में फिल्म निर्माण की गतिविधियां बढ़ने से पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन और अन्य स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ मिल रहा है।








Comments
comment
date
latest news
कल शोभा यात्रा पर राजधानी का रूट रहेगा डाइवर्ट

कल शोभा यात्रा पर राजधानी का रूट रहेगा डाइवर्ट