News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

ऑपरेशन मर्यादा के तहत 20 हुड़दंग मचाने वालों के ख़िलाफ़ कार्यवाही

  • Share
ऑपरेशन मर्यादा के तहत 20 हुड़दंग मचाने वालों के ख़िलाफ़ कार्यवाही

shikhrokiawaaz.com

05/27/2024


पौड़ी: देवभूमि उत्तराखंड में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग मचाने वालों के ख़िलाफ़ ऑपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है। जिस क्रम में एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए 20 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। 
एसएसपी पौड़ी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों पर मर्यादा बनाये रखने एवं पर्यटक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने हेतु धार्मिक व पर्यटन स्थलों में हुड़दंग करने वाले, गंदगी फैलाने वाले तथा मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शान्ति को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों व यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में दुगड्डा चौकी पुलिस टीम द्वारा दुगड्डा क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग कर रहे 20 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। 

जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा" के अंतर्गत आ रहे सभी यात्रियों से अपील की गई 

1. तीर्थ स्थलों की मर्यादा बनाये रखें ।
2. सार्वजनिक स्थानों पर लोग शांति को बनाए रखे ।
3. धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थो का सेवन न करें। जो कोई भी व्यक्ति धार्मिक व पर्यटक स्थलों में हुड़दंग, गंदगी तथा मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शान्ति को प्रभावित करेगा उसके विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा नियमानुसार उचित वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
Comments
comment
date
latest news
लक्ष्मणझूला में नशा तस्करों पर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

लक्ष्मणझूला में नशा तस्करों पर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई