News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

लाइसेंसी पिस्टल से ठेकेदार पर फायर करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
लाइसेंसी पिस्टल से ठेकेदार पर फायर करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/02/2024


रायवाला:राजधानी में कल देर रात पाइप हटाने को लेकर हुए विवाद में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ठेकेदार पर फायर करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी हो कि कल देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायवाला को छिद्दरवाला में एक व्यक्ति द्वारा शहनवाज नाम के ठेकेदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने की सूचना प्राप्त हुई थी,उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रायवाला फोर्स के साथ तत्काल घटनास्थल छिद्दरवाला पहुंचे तो मौके से एक व्यक्ति अपनी कार से घटनास्थल से भागता दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा मौके से पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर बरामद हुई, जिसको चैक करने पर उसमे 03 खोका कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
उक्त पकड़े गए व्यक्ति का नाम अरजिंदर है शाहनवाज नाम के ठेकेदार से हुए विवाद के दौरान उस पर गोली चलाना बताया गया मौके पर घायल व्यक्ति के संबंध में जानकारी करने पर हुआ कि घायल शाहनवाज़ को उसके परिजन जॉलीग्रांट अस्पताल ले गए है।
उक्त घायल व्यक्ति की पत्नी की ओर से थाना रायवाला पर दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायवाला पर अभियुक्त अरजिंदर(उम्र40) पुत्र स्व0 चंदन सिंह निवासी चक जोगीवाला, छिद्दरवाला थाना रायवाला,के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
पीड़ित व्यक्ति शाहनवाज ठेकेदारी का कार्य करता है,जिसके द्वारा नाली बनाने में प्रयुक्त सीमेंट के बड़े-बड़े पाइपों को अभियुक्त अरजिंदर के घर के सामने जंगलात की जमीन पर रखा गया था,जिसे लेकर अभियुक्त द्वारा आपत्ति व्यक्त की गई थी तथा उक्त पाइपों को हटाने को लेकर अभियुक्त अरजिन्दर तथा शाहनवाज के बीच विवाद हो गया था तथा कल देर रात अभियुक्त अरजिंदर जेसीबी मशीन से उक्त पाइपों को नुकसान पहुँचा रहा था, मौके पर पहुंचे शाहनवाज द्वारा आपत्ति करने पर अभियुक्त द्वारा अपने लाइसेंस से पिस्तौल से उस पर फायर करते हुए जानलेवा हमला किया गया। 
Comments
comment
date
latest news
रुद्रप्रयाग में हुआ बड़ा सड़क हादसा दो की मौत

रुद्रप्रयाग में हुआ बड़ा सड़क हादसा दो की मौत