News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

गुंडा अधिनियम का अभियुक्त 6 माह के लिए तड़ीपार

  • Share
गुंडा अधिनियम का अभियुक्त 6 माह के लिए तड़ीपार

shikhrokiawaaz.com

08/27/2025


देहरादून-: थाना नेहरुकॉलोनी पुलिस द्वारा आज एक आदतन अपराधी को ढोल नगाड़ों के साथ जनपद की सहारनपुर से लगती अंतिम सीमा अशारोड़ी चौकी क्षेत्र से जनपद की सीमा से अगले 6 माह के लिए तड़ीपार कर दिया गया। अभियुक्त के खिलाफ चोरी व शस्त्र अधिनियम में मुकदमे दर्ज है।


थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त आसिफ(30) पुत्र गुलशेर निवासी शीतला विहार अजबपुर थाना नेहरु कालोनी देहरादून पर चोरी, शस्त्र अधिनियम के कई अभियोग दर्ज है। अभियुक्त के आदतन अपराधी होने के चलते पुलिस द्वारा अभियुक्त को जिला बदर करने हेतु उसके विरुद्ध धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम के तहत रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को प्रेषित की गयी थी। जिलाधिकारी द्वारा पुलिस रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त आसिफ को धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत 06 माह के लिए जिला बदर किये जाने सम्बन्धित आदेश दिए।


जिसके अनुपालन में आज बुधवार को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आसिफ को राजधानी की सहारनपुर से लगती अंतिम सीमा आशारोड़ी से बाहर थाना क्षेत्र जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश में छोड़ा गया। अभियुक्त को बस में चढ़ाने के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को अगले 6 माह तक जनपद की सीमा में प्रवेश न करने की हिदायत दी है व प्रवेश करने पर उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्यवाही की चेतावनी दी।


पुलिस द्वारा अभियुक्त व उसके अपराधों के विषय में सहारनपुर पुलिस को अवगत कराया गया है।




Comments
comment
date
latest news

"ऑपरेशन प्रहार": प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस टीम ने देर रात की नाईट स्ट्राइक