News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

हरिद्वार पुलिस मुठभेड़ में महिला हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार,साथी की तलाश जारी

  • Share
हरिद्वार पुलिस मुठभेड़ में महिला हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार,साथी की तलाश जारी

shikhrokiawaaz.com

07/09/2026

हरिद्वार:जनपद में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दुधियाबंद तिराहे पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल होकर पकड़ा गया,जबकि दूसरा भाग निकला।
गिरफ्तार आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए हरिद्वार के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों आरोपी 28 जून को हुई एक महिला की हत्या के मामले में वांछित थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विशेष जांच शुरू की थी। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान के निर्देश पर कई पुलिस टीमें गठित की गई थीं।
गिरफ्तार आरोपी और उसका साथी हर की पैड़ी क्षेत्र से एक महिला को बहला-फुसलाकर चंडी चौक के पास गंगा किनारे ले गए थे। वहां विवाद होने पर दोनों ने कथित तौर पर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका मोबाइल अपने साथ ले गए। पहचान छिपाने के उद्देश्य से मोबाइल की सिम नदी में फेंक दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, अवैध हथियार रखने और पुलिस पर फायरिंग सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों और जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Comments
comment
date
latest news
प्रधानमंत्री के

प्रधानमंत्री के "मन की बात" लोगो व समाज के लिए है प्रेरणा: गणेश जोशी