News :
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का हुआ आयोजन,आईजी ने 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ेगा, गांवों में बनेंगे मुख्यमंत्री खेल क्लब खाकी सिर्फ कर्तव्य नहीं, परिवार भी है… मुश्किल घड़ी में घायल जवानों के साथ खड़ा पुलिस विभाग मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद लापता हेलीकाप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 कई मौत, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन की सभी उड़ाने की रद्द लॉटरी के नाम पर 80 लाख की ठगी करने वाला 1 गिरफ़्तार उत्तराखण्ड पुलिस में 08 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, बने दलनायक हेलीकॉप्टर VT-HCX की तलाश शुरू उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगी सरकार, विदेशों में नौकरी दिलाने की भी तैयारी जोशीमठ के चाय गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग की सूचना, एसडीआरएफ की टीमें रवाना*

84.70 लाख का साइबर फ्रॉड करने वाला अभियुक्त महाराष्ट्र से गिरफ्तार

  • Share
84.70 लाख का साइबर फ्रॉड करने वाला अभियुक्त महाराष्ट्र से गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/30/2026


देहरादून-: वर्ष 2024 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मुकदमे में साइबर टीम द्वारा महाराष्ट्र के सांगली से एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है। अभियुक्त वर्ष 2024 में साइबर क्राइम में दर्ज एक और मुकदमे में अपराधी था। अभियुक्त के खिलाफ 84 लाख 70 हजार की साइबर धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज है।

साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून में पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त यासीन यूसुफ को एसटीएफ़ द्वारा 26 अक्टूबर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून में उसके विरुद्ध 2 मुकदमे पंजीकृत है।


एसएसपी एसटीएफ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून में वर्ष 2024 में पंजीकृत मु0अ0सं0 75/2024, धारा 318(4)/61(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 66(डी) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) में छानबीन के दौरान साइबर टीम को मुख्य अभियुक्त यासीन युसूफ मनेर(45) पुत्र युसूफ हानीफ मनार, निवासी 143/2, इंद्रानगर, फाटा मलगाव रोड, मिरज, जिला सांगली, महाराष्ट्र के मामले में संलिप्त होने की जानकारी हुई।

विवेचना में पाया गया कि वादी द्वारा सितंबर 2024 में अभियुक्त से संबंधित प्रथम लेयर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में 29 लाख 50,000 की धनराशि स्थानांतरित की गई थी। वहीं सुर छानबीन करने पर अभियुक्त यासीन साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून में पंजीकृत एक और मुकदमे मु0अ0सं0 71/2024 में भी वांछित था। इस प्रकरण में अभियुक्त को बीएनएसएस की धारा 35(3) के अंतर्गत नोटिस प्रेषित किए गए थे, किन्तु नोटिस की सूचना प्राप्त होने के बावजूद वह विवेचना में सहयोग नही कर रहा था तथा नोटिस प्रेषित करने के उपरान्त भी उपस्थित नहीं हुआ।


इसके उपरान्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु साइबर टीम द्वारा महाराष्ट्र के सांगली पहुंची व अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय कर अभियुक्त के ठिकाने पर दबिश देकर अभियुक्त यासीन युसूफ मनेर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। साइबर टीम ने अभियुक्त के पास से धोखाधड़ी में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन व 01 सिम कार्ड बरामद किया है।

Comments
comment
date
latest news
चोरी की मोटर साइकिल सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की मोटर साइकिल सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार