News :
कर्तव्य निर्वहन के बीच ड्यूटी स्थल पर ही पुलिस कर्मियों ने परिवार की तरह मनाई दीवाली घर से नगदी उड़ाने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार यूथ कांग्रेस ने अमित शाह के पोस्टर पर पोथी कालिख, मुकदमा दर्ज प्रवासी उत्तराखंडियों को प्रदेश के विकास से जोड़ने की तैयारी, सीएम धामी ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की 23 साल पुराना जैनी प्रकरण दोबारा खुला, जैनी ने हरक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, सीबीआई जांच की उठाई मांग दीपावली पर गढ़वाल राइफल्स के जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी,मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं गिरधारी लाल व उसका भतीजा गिरफ़्तार कप्तान श्वेता ने अपनी टीम के बीच पहुँच दोगुनी की दीवाली की खुशियां, बच्चो को बांटे उपहार राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग

अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/11/2026


सेलाकुई: अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए सेलाकुई स्थित एक औद्योगिक संस्थान में मजदूरी का काम करने वाला अभियुक्त बना वाहन चोर।

कल वादी गौतम पुत्र पवन कुमार निवासी बदरपुर,पोंटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र स्थित कृष कंपनी के पास से उनकी स्कूटी एक्टिवा संख्या (एचपी 17ए 2855) को चोरी कर लिया है। प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 137/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 वाहन चोरी की घटना के अनावरण हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर ठोस पतारसी सुरागरसी करते हुए कल मुखबिर की सूचना पर मिलन चौक से नदी की ओर जाने वाले रास्ते से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुनील सिंह कुंवर पुत्र हरि सिंह कुंवर निवासी ग्राम लंगसी, थाना जोशीमठ, जिला चमोली, (उम्र- 22 वर्ष) को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे/निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी एक्टिवा को बरामद किया गया। 

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह सेलाकुई स्थित एक औद्योगिक संस्थान में मजदूरी का काम करता है तथा अपने खर्चों व महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।  अभियुक्त घटना में चोरी की गई बाइक को बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Comments
comment
date
latest news
पटेलनगर से तीन मोबाइल चोरी करने वाले 1 अभियुक्त गिरफ्तार

पटेलनगर से तीन मोबाइल चोरी करने वाले 1 अभियुक्त गिरफ्तार