News :
पुलिस व फायर यूनिट ने किया हॉस्टल,पीजीव होटल का फायर सुरक्षा का ऑडिट नए कानूनों और साइबर सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को टिहरी पुलिस ने किया जागरूक 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक की तस्करी करता अभियुक्त गिरफ्तार हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से किये अपने भ्रमण के अनुभव साझा, धामी ने कहा "डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बन उत्तराखंड़ के अनुभवों को देश तक पहुँचाये" यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द

लोगो को मोबाइल में सट्टा खिलवा रहा अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
लोगो को मोबाइल में सट्टा खिलवा रहा अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/10/2026



सेलाकुई-: सेलाकुई अंतर्गत शिवनगर बस्ती जाने वाले मार्ग पर लोगो को मोबाइल में सट्टा खिलवाने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त द्वारा सट्टा जीतने वाले की रकम से अपना कमीशन काट सट्टा खेलने वाले को पैसे दिए जाते थे। 


    

कल रविवार को थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को एक मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि शिवनगर बस्ती जाने वाले रास्ते पर राजा के ढाबे के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवा रहा है। 


ऑनलाइन सट्टा खिलवाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।  गिरफ्तार अभियुक्त फिरासत(38) पुत्र रियासत निवासी ग्राम जमनिया, थाना सिंघौली, जिला शाहजहांपुर, उ0प्र0 हाल पता-हाजी की बिल्डिंग, जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवाया जाता है तथा जीतने वाले व्यक्ति को मिलने वाली धनराशि में से अपना कमिशन काटकर शेष पैसा उस व्यक्ति को दे देता है। 


पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 पाकेट डायरी, सट्टा पर्ची तथा 2380/- रुपये नगद बरामद किये। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 115/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


Comments
comment
date
latest news
मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करें- डीएम

मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करें- डीएम