News :
तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते शनिवार को स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश 7.30 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार ज़मीनी धोखाधड़ी का शातिर अभियुक्त पुलिस ने दबोचा 6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

डोभाल चौक फायरिंग मामले में अभियुक्त रामवीर राजस्थान से गिरफ्तार

  • Share
डोभाल चौक फायरिंग मामले में अभियुक्त रामवीर राजस्थान से गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/18/2024


देहरादून-: थाना रायपुर अंतर्गत डोभाल चौक में बीती रविवार को गिरवी वाहन को वापिस लेने को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के तीन युवकों पर की गई फायरिंग में एक युवक की मृत्यु सहित 2 के घायल होने के मामले में पुलिस द्वारा एक मुख्य फरार अभियुक्त रामवीर को आज मंगलवार सुबह एक मुठभेड़ में उत्तराखंड से 400 किलोमीटर दूर राजस्थान के कोटपुतली जिले में स्थित तलवार गाँव,बेहरोल सदर से गिरफ्तार कर लिया है।


 अभियुक्त रामवीर हत्या जैसे संगीन मामलों में आरोपी बताया गया है। मामले में दो वांछित अभियुक्त अभी भी फरार है जिनकी धरपकड को अलग अलग पुलिस टीमें लगातार कॉम्बिंग कर रही है। पुलिस कप्तान द्वारा खुद से सभी टीमो की मॉनिटरिंग व रिपोर्ट ली जा रही है।

गौरतलब है कि बीती शनिवार को सागर यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी नेहरू ग्राम द्वारा एक टाटा स्ट्रोम वाहन को सोनू भारद्वाज पर सवा चार लाख रुपये में गिरवी रख दिया। वाहन के मालिक दीपक बडोला को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसके द्वारा सागर को अपना वाहन लौटाने को कहा तो उसने दीपक को गाली देकर गाड़ी देने से मना कर दिया,जिसके बाद उसके द्वारा सोनू भारद्वाज से अपनी गाड़ी मांगी तो उसके द्वारा भी इंकार कर दिया गया।जिस पर दीपक बडोला ने अपने जानकार सुभाष क्षेत्री, मनोज नेगी व अन्य लोगों को यह बतायी तो कल रविवार को दीपक बडोला, संजय क्षेत्री व मनोज नेगी के साथ अपना वाहन वापस मांगने सोनू भारद्वाज के घर गया तो मौके पर सोनू अपने साथियों मोनूज़ रामवीर निवासी मुजफ्फरनगर, योगेश निवासी मेरठ उ0प्र0, मनीष निवासी पटना बिहार व अंकुश निवासी शिवलोक कॉलोनी,दून के साथ मौजूद था। उनके द्वारा दीपकसुभाष व मनोज नेगी पर फायर कर दी,जिसमे सुभाष क्षेत्री व मनोज नेगी घायल हो गए व दीपक बडोला का शव पुलिस द्वारा अगली सुबह सोमवार को डोभाल चौक के पास के नाले से बरामद किया गया था। 

मामले में पुलिस द्वारा सोनू भारद्वाज,मोनू भारद्वाज व सागर यादव को कल ही गिरफ्तार कर लिया था वहीं बाकी फरार अभियुक्तों की धरपकड को पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा सभी क्षेत्रों में नाकेबंदी कर अलग-अलग पुलिस टीमो को अभियुक्तो की धरपकड़ को लगाया था।
Comments
comment
date
latest news
आपरेशन प्रहार: 14 संदिग्धों को पकड़ा, 7 हुड़दंगी गिरफ्तार, छात्रो का सत्यापन न करवाने वाले 9 प्रतिष्ठान स्वामियों के कटा चालान

आपरेशन प्रहार: 14 संदिग्धों को पकड़ा, 7 हुड़दंगी गिरफ्तार, छात्रो का सत्यापन न करवाने वाले 9 प्रतिष्ठान स्वामियों के कटा चालान