News :
भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते शनिवार को स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश 7.30 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार ज़मीनी धोखाधड़ी का शातिर अभियुक्त पुलिस ने दबोचा 6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार कप्तान निहारिका ने जवानो के साथ लगाई दौड़ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: हरित ऊर्जा और आधुनिक रेलवे की नई उड़ान तय मानक से ऊंचे स्वर में लाउडस्पीकर बजाने वाले 43 धार्मिक स्थलों से पुलिस ने हटवाए लाउडस्पीकर फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी करने वाला पूर्व आईएएस का बेटा गिरफ्तार फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी करने वाला पूर्व आईएएस का बेटा गिरफ्तार कप्तान ने टीम संग किये पौधे रोपित, हरियाली का लिया संकल्प

फरार फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर करनाल से गिरफ्तार

  • Share
फरार फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर करनाल से गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/08/2024


देहरादून-: ओडिशा के एक यूनिवर्सिटी से फर्जी एमबीबीएस डिग्री प्राप्त कर  उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के उप जिला चिकित्सालय रुडकी में धोखाधड़ी से चिकित्सा अधिकारी बनकर नियुक्ति पाने वाले फरार ईनामी फर्जी डॉक्टर को रायपुर पुलिस द्वारा कल हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी एमबीबीएस चिकित्सक वर्ष 2021 में अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था व उसके खिलाफ पांच हज़ार का ईनाम भी घोषित था। 


वर्ष 2021 में वादी डॉ0 डी0डी0 चौधरी, रजिस्ट्रार, उत्तराखण्ड मेडिकल कॉउन्सिल, आफिस डायरेक्टर जनरल मेडिकल हैल्थ उत्तराखण्ड द्वारा थाना रायपुर में अनिल कुमार(40) पुत्र  प्रेम लाल नौटियाल, निवासी- 16 लोअर नकरौंदा, निकट जीरो प्वाइंट, कोतवाली डोईवाला के विरुद्ध उत्कल यूनिवर्सिटी ओडिशा, भुवनेश्वर से फर्जी एमबीबीएस की डिग्री बनाकर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के उप जिला चिकित्सालय रुडकी में धोखाधड़ी से चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्ति पाने के खिलाफ धारा -420/467/468/471 आईपीसी में मुकदमा दर्ज करवाया था।

पुलिस टीम द्वारा मामले में जांच के उपरांत अभियुक्त अनिल कुमार द्वारा रजिस्ट्रार उत्तराखण्ड मेडिकल कांउसिल व उत्तराखण्ड आयुर्विज्ञान परिषद में एमबीबीएस डिग्री पंजीकरण के लिए प्रस्तुत किये गए एमबीबीएस डिग्री के समस्त प्रमाण पत्र फर्जी पाये गये। पुलिस की जांच में अभियुक्त द्वारा कूटरचित दस्तावेजों व फर्जी एमबीबीएस डिग्री के आधार पर चिकित्सक के रूप में धोखाधड़ी से नौकरी पाने के आरोपो की पुष्टि हुई।

वहीं मामले में अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त अनिल लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा दैनिक समाचार पत्रों में अभियुक्त के खिलाफ प्रचारित किया किन्तु अभियुक्त लगातार फरार रहा। 
इस दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्त अनिल कुमार के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारण्ट प्राप्त कर 10 मई 2022 को अभियुक्त अनिल कुमार के घर की चल सम्पत्ति की कुर्की की गयी थी व अभियुक्त के खिलाफ फरार होने के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था। 

अभियुक्त के लगातार फरार होने के चलते पुलिस कप्तान देहरादून द्वारा अभियुक्त के ऊपर 5 हज़ार का ईनाम घोषित किया गया था व अभियुक्त की गिरफ्तारी को थाना रायपुर अंतर्गत में एक पुलिस टीम गठित की थी।  पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय करते हुए व मैन्युअल पुलिसिंग के चलते कल शनिवार को फरार अभियुक्त अनिल कुमार को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया।
Comments
comment
date
latest news
पेट्रोल पंप पर अत्यधिक शराब के नशे में हंगामा करने वाले कि हवालात में मृत्यु,निष्पक्ष जांच के लिए कप्तान ने 4 को किया लाईन हाज़िर

पेट्रोल पंप पर अत्यधिक शराब के नशे में हंगामा करने वाले कि हवालात में मृत्यु,निष्पक्ष जांच के लिए कप्तान ने 4 को किया लाईन हाज़िर