News :
पुलिस तो सुन भी लेती हैं पर आप कब सुनोगे! 26 और 27 सितंबर को ख़राब मौसम के कारण प्रदेश के अधिकतम हिस्से में रेड अलर्ट पिथौरागढ़ में एफएसएसओ अधिकारियों का दो माह का फील्ड प्रशिक्षण शुरू पार्किंग स्थलों की पहचान के निर्देश, कूड़ा निस्तारण और नशामुक्ति अभियान की भी समीक्षा* मिस बॉलीवुड सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने एक्टिंग और अदाओं से दिखाया हुनर* खटीमा में अपशिष्ट प्रबंधन को मिले 15 वाहन, नेस्ले इंडिया ने दिए 7 इलेक्ट्रिक वाहन* जवानों के साथ मैदान में उतरीं एसएसपी श्वेता चौबे, परखी फिटनेस* 3 चौकी प्रभारी समेत 22 पुलिस कर्मियों के तबादले शादी कर मौका देख माल साफ करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण

गौकशी में वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
गौकशी में वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/31/2026


सहसपुर-: कोतवाली सहसपुर अंतर्गत खुशहालपुर क्षेत्र में अपने 9 साथियों के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे अभियुक्त के साथियों पर छापेमारी हुई तो अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर अपने साथियों संग फरार हो गया। पुलिस ने कल गुरुवार देर रात एक कार्यवाही में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूर्व में छापेमारी के दौरान 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था।


बीती 29 जुलाई की रात कोतवाली सहसपुर को सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम खुशहालपुर क्षेत्र में कुछ लोगो द्वारा गोकशी की जा रही है। उस सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त सावेज(22) पुत्र दिलबहार निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून को अवैध गौमांस व गोकशी के घटना में प्रयुक्त उपकरण कुल्हाडी, चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। वहीं पुलिस कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये थे।  घटना के संबंध में कोतवाली सहसपुर पर धारा - 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। 

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों मुशर्रफ उर्फ काला, शादाब उर्फ फोती, लालू पुत्र काला, शमीम पुत्र सलीम, समीर उर्फ टीटला पुत्र सलीम, आफताब पुत्र सलीम, आशिफ पुत्र सलीम उर्फ नानू, अमीर पुत्र सुनडू उर्फ कुर्बान, सलमान उर्फ मुल्ला सभी निवासी ग्राम खुशहालपुर के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अन्जाम दिया जाना बताया गया, जिस पर घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी।

पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान कल गुरुवार की रात  पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त वसीम(34) पुत्र सफीक निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून,  खुशहालपुर से गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
सुप्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का निधन

सुप्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का निधन