News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

एएसपी कोटद्वार ने किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण

  • Share
एएसपी कोटद्वार ने किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

01/16/2025


पौड़ी-: नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती लोगो की केंद्र के भीतर बद्दतर स्थिति की कई शिकायतें आने के बाद उच्च न्यायालय द्वारा राज्य के सभी नशा मुक्ति केंद्रों में निरीक्षण करने के आदेश जारी किए है। जिसके उपरान्त आज अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर कोटद्वार में स्थित नशामुक्ति केन्द्र माँ शक्ति जनजागृति समिति, बाबा खड़ग सिंह गगर कुम्भीचौड़, कोटद्वार का संयुक्त निरीक्षण कर नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान टीम द्वारा कुछ कमियां पाई जिन्हें जल्द से जल्द सुधार करने को केंद्र संचालकों को आदेशित किया गया है।

 इसके साथ ही आज पुलिस उपाधीक्षक सदर अनुज कुमार,अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह खाती ,प्रभारी निरीक्षक एलआईयू के द्वारा जिला कारागार पौड़ी का निरीक्षण कर सभी मुख्य स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था जांची व जेल में मुख्य गेट, आंतरिक पहरा आदि की व्यवस्था जांच की गई। इस दौरान सीओ द्वारा अग्निशमन सुरक्षा के दृष्टिकोण भी व्यवस्थाओ का आंकलन किया।
Comments
comment
date
latest news
अमेज़ॉन के गोदाम में लगी आग, फायर यूनिट व पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, 2 की मौत

अमेज़ॉन के गोदाम में लगी आग, फायर यूनिट व पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, 2 की मौत