News :
आर्मी व अर्धसैनिक बलों की जनगणना हेतु सैन्य-अर्धसैनिक कर्मियों की ट्रेनिंग शुरू खोई उम्मीद को अपनी हार न मानने वाली कोशिश से जिंदा रखते एएसआई विजय रतूडी राजनीतिक दलों के धरना-प्रदर्शन का आम जनता पर असर, आवाज उठाने के साथ जनता की सुविधा भी जरूरी नशे का माल खरीदने को 2 युवको ने चुराई 3 बाइक, गिरफ्तार जन्माष्टमी पर शानदार प्रस्तुति देने वाले छात्रों व शिक्षको को कप्तान श्वेता ने किया सम्मानित डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता* *फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गन हाउस मालिक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार* सड़को पर जाम टकराने वालो को पुलिस ने करवाई थाने की सैर,20 शराबी पकडे ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़

खोई उम्मीद को अपनी हार न मानने वाली कोशिश से जिंदा रखते एएसआई विजय रतूडी

  • Share
खोई उम्मीद को अपनी हार न मानने वाली कोशिश से जिंदा रखते एएसआई विजय रतूडी

shikhrokiawaaz.com

09/08/2026


देहरादून-: सरकारी कागज़, खासतौर पर अपनी पहचान सम्बंधी कागज़ गुम हो जाये तो इंसान हर तरफ हाथ पैर मार कैसे भी उसे ढूंढने की कोशिश करता है, और वह न मिले तो फिर से उसे बनाने को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते है, जिस काम मे एक डेढ़ महीना बीतना तय है। किसी भी व्यक्ति के लिए उसके पहचान से संबंधी दस्तावेजों की इस अहमियत को एएसआई विजय प्रसाद रतूडी बखूबी समझते है, तभी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में अपना सौ प्रतिशत देने वाले निष्ठ एएसआई के रूप में जाने जाने वाले एएसआई विजय प्रसाद रतूडी को अगर किसी व्यक्ति का कीमती सामान खासतौर पर सरकारी दस्तावेज दिख जाए तो वह कर्तव्यपथ से एक कदम आगे जाकर उस सामान के स्वामी को खोजने उसे उसका सामान देने को भरसक प्रयास करते है। 

राजधानी देहरादून के घंटाघर में तैनात एएसआई दिग्विजय जगमोला को एक व्यक्ति द्वारा एक खोया हुआ पर्स मिलने पर सौंपा गया। एएसआई जगमोला द्वारा 2 से 3 दिन उस पर्स के स्वामी को खोजने का बहुत प्रयास किया, सोशल मीडिया की सहायता भी ली गयी किन्तु कहीँ कोई सकारात्मक परिणाम नही मिले। इस बीच एएसआई दिग्विजय जगमोला ने एएसआई विजय प्रसाद रतूडी से संपर्क किया जोकि वर्तमान में दून अस्पताल चौक में तैनात है। उनके द्वारा उक्त पर्स में रखे महिला के डाक्यूमेंट्स पैन कार्ड व आधार कार्ड से उसका नंबर निकालने को एसबीआई बुद्धा चौक में जाकर बैंक कर्मियों से संपर्क किया गया। जिनके द्वारा पैन कार्ड में दर्ज महिला का फ़ोन नंबर विजय प्रसाद रतूडी को दिया गया। एएसआई विजय प्रसाद रतूडी द्वारा पर्स स्वामिनी नीतू देवी को संपर्क किया तो उनके द्वारा अपना पर्स मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए बताया कि वह देवप्रयाग में रहती है और वह अपने पर्स व उसमे रखे कागजों को लेकर चिंतित थी। महिला ने एएसआई रतूडी को आईआरबी में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार राजेश को उक्त सामान देने का आग्रह किया।

जिसके उपरान्त राजेश नाम के व्यक्ति द्वारा एएसआई विजय प्रसाद रतूडी से नीतू देवी का पर्स प्राप्त किया गया। राजेश द्वारा एएसआई विजय प्रसाद रतूडी को उनके परिचित का पर्स लौटाने को कार्य करने को आभार व्यक्त कर ख़ाकी पर उनका विश्वास मजबूत होने की बात कही।
Comments
comment
date
latest news
डीएम ने ग्रामीण को दिया नए साल का तौफा, सहिया में प्रथम बार लगाई जाएगी अल्ट्रासाउंड मशीन

डीएम ने ग्रामीण को दिया नए साल का तौफा, सहिया में प्रथम बार लगाई जाएगी अल्ट्रासाउंड मशीन