News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

ए एन टी एफ ने 45 लाख रूपये कीमत की हेरोइन की बरामद

  • Share
ए एन टी एफ ने 45 लाख रूपये कीमत की हेरोइन की बरामद

shikhrokiawaaz.com

09/30/2025


रायवाला: ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत उत्तराखंड पुलिस नशे की अवैध ख़रीद फ़िरोत कर रहे तस्करों के सफ़ाये में जुटी हुई है। 
उक्त अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए एन टी एफ) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना रायवाला देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में कल देर रात थाना रायवाला देहरादून क्षेत्र से 2 अभियुक्तों 1.ऐजाद खान पुत्र नवाब खान (उम्र 30 वर्ष) निवासी ग्राम सेमरा बनविनपुर सहसवान थाना मुजरिया जिला बदायूँ उत्तर प्रदेश हाल निवासी आज़ाद कॉलोनी थाना पटेलनगर 2. नूर आलम पुत्र तमन्ना अली (उम्र 32 वर्ष) निवासी आर्यनगर पुल के पास लेन नम्बर 04 डालनवाला देहरादून  को 151 ग्राम अवैध हेरोइन कीमत लगभग 45 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह माल जनपद बदायूं उत्तर प्रदेश से लेकर आए थे। अभियुक्तों द्वारा पूछने पर बताया कि वह इस ड्रग्स को स्थानीय स्तर पर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर स्कूल कॉलेज के छात्रों एवं नशे के आदि व्यक्तियों को सप्लाई करने का काम करते थे जिसकी ऐवज में हम अधिक मुनाफा कमाते थे यह काम हम काफी समय से अधिक धन कमाने की लालच में कर रहे थे।
Comments
comment
date
latest news
हंगामा करने वाला शराबी गिरफ्तार

हंगामा करने वाला शराबी गिरफ्तार