News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

युवक पर जानलेवा हमला करने वाला एक युवक गिरफ्तार

  • Share
युवक पर जानलेवा हमला करने वाला एक युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/14/2024


देहरादून-: थाना क्लेमेंट टाउन अंतर्गत सुभाष रोड में बीती 15 अगस्त को एक युवक पर जानलेवा हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने कल शाम एक और अभियुक्त को मेहुवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।अभियोग में 3 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है।

बीती 15 अगस्त को वादी अंश शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी सहारनपुर हाल पता सी 24 टर्नर रोड थाना क्लेमेंटटाउन देहरादून ने क्लेमेंट टाउन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि  वैभव रावत व उसके साथियों द्वारा सुभाष नगर ट्रेंड्स वाली गली में उनके ऊपर जानलेवा हमला किया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई है। वादी की तहरीर के पुलिस ने वैभव रावत के खिलाफ धारा 115(2),119(2),424(2),351(2)बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर अ0उ0नि0 रकम सिंह को विवेचना सौपीं गयी थी। मामले में पुलिस ने जांच व घायल के मेडिकल के आधार पर 
धारा 3(5),109बीएनएस की बढ़ोतरी की थी।

मामले में पुलिस द्वारा अभियुक्तो की तलाश करते हुए  3 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। किन्तु घटना में शामिल अन्य अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से लगातार फरार चल रहे थे। इस दौरान कल शुक्रवार को क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा घटना में शामिल एक और अभियुक्त अर्पित चौहान(23) पुत्र संजीव चौहान निवासी चौहान गली मेंहूंवाला माफी शिमला बायपास रोड, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून को एक मुखबिर  की सूचना पर मेहुवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
Comments
comment
date
latest news
बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट करने वाला  अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट करने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार