News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

रेलिंग से गिरकर हुआ था चोटिल युवक, चाकूबाजी की घटना थी अफवाह

  • Share
रेलिंग से गिरकर हुआ था चोटिल युवक, चाकूबाजी की घटना थी अफवाह

shikhrokiawaaz.com

04/11/2026


देहरादून-:  सोशल मीडिया में डीएवी पीजी कॉलेज में चाकूबाजी व उसमें एक युवक के घायल होने की सूचना अफवाह निकली। घायल युवक ने स्वयं से सोशल मीडिया में उड़ रही अफवाहों का खण्डन कर कार्यक्रम देखने के दौरान रेलिंग से गिरकर घायल होने की जानकारी दी है।

डीएवी पीजी कॉलेज में मनाए जा रहे डीएवी सप्ताह के समापन कार्यक्रम में हरियाणवी लोक गायक अजय हुड्डा एवं मासूम शर्मा के कार्यक्रम के दौरान 8 से 9 हज़ार की संख्या में छात्रों एवं अन्य लोगो द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया था।  कार्यक्रम के दौरान एक युवक गौरव कुमार(17) पुत्र प्रभाकर निवासी गजरौला मेरठ हाल विद्यार्थी 12 वी कक्षा, डीएवी इंटर कॉलेज, भी अपने दोस्तों संग कार्यक्रम देखने गया था। इस बीच वह कार्यक्रम देखने को कॉलेज प्रांगण में लगी रेलिंग के ऊपर चढ़ गया। इस बीच भीड़ का पीछे से धक्का लगने के कारण युवक रेलिंग के ऊपर से गिरकर चोटिल हो गया,  जिसमें उसके हाथ पर रेलिंग लगने से खरोंचे आयी, जिसे विद्यालय की डिस्पेंसरी में ही प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया था।

उक्त घटना के संबंध में लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कॉलेज परिसर में चाकूबाजी होने की अफवाह फैलाई जा रही थी, जिस पर पुलिस द्वारा पीड़ित छात्र से घटना के संबंध में जानकारी की गई तो उसके द्वारा भी रेलिंग पर गिरकर चोटिल होने की जानकारी देते हुए चाकूबाजी की अफवाहों का खण्डन किया।
Comments
comment
date
latest news
पैसों की तंगी के चलते दोस्तों ने चुना था दोपहिया वाहन चुराकर उन्हे बेचने का धंधा

पैसों की तंगी के चलते दोस्तों ने चुना था दोपहिया वाहन चुराकर उन्हे बेचने का धंधा