News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

नागालैंड निवासी एक छात्र ने की आत्महत्या

  • Share
नागालैंड निवासी एक छात्र ने की आत्महत्या

shikhrokiawaaz.com

07/05/2024


देहरादून-: 
कल गुरुवार को थाना प्रेमनगर के मंडुवाला में एक 22 वर्षीय नागालैंड के युवक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक डॉल्फिन कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर छठवें सेमेस्टर का छात्र था।

जानकारी हुई कि कल गुरुवार को प्रेमनगर पुलिस को देर रात मांडुवाला क्षेत्र में एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने देखा कि एक युवक द्वारा छत के लिये जा रही लोहे की सीढ़ी पर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी। पुलिस द्वारा शव को नीचे उतार नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया था।
मृतक युवक की पहचान  केडीबमगुमहिंग लाईगीज(22) पुत्र हीरामचुबे लाईगीज निवासी- मकान संख्या- 64 सी, पीयूकवक्रम कॉलोनी, पेरेन टाउन, नागालैंड के रूप में हुई है। मृतक युवक डॉल्फिन कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर के छठवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था, जो वर्तमान में मंडुवाला क्षेत्र में तिलक सिंह पुत्र स्व0 पदम प्रकाश निवासी अपर माण्डुवाला के मकान में किराये पर रह रहा था। मौके से पुलिस को कोई सुसाईड नोट बरामद नही हुई है।
पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया जा चुका है, जिनके देहरादून आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। युवक के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
जब डीएम सविन को महिलाओं ने दिया

जब डीएम सविन को महिलाओं ने दिया "आशीष"......