News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

122.25 ग्राम स्मैक तस्करी करता एक तस्कर गिरफ्तार

  • Share
122.25 ग्राम स्मैक तस्करी करता एक तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/18/2026


किच्छा-: कुमाऊँ परिक्षेत्र में बढ़ते नशा तस्करों की धमक के विरुद्ध कुमाऊं की एसओटीएफ द्वारा किच्छा पुलिस टीम के साथ की गई संयुक्त कार्यवाही में टीम ने 122.25 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।


आज बुधवार को चौकी लालपुर पुलिस एवं एसओटीएफ कुमाऊँ की संयुक्त टीम द्वारा गुरूद्वारे वाली गली, लालपुर के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, जिस दौरान टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संतोक सिंह(42) पुत्र संता सिंह निवासी गुरूद्वारे वाली गली लालपुर, थाना किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई।  तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से टीम ने एक पारदर्शी पन्नी में कुल 122.25 ग्राम स्मैक बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त वर्ष 2025 सितंबर में भी लगभग 152.39 ग्राम स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार हो चुका है।जिसके संबंध में थाना किच्छा में मुकदमा पंजीकृत है। जेल से रिहा होने के बाद उसने पुनः स्मैक बेचने का अवैध कारोबार शुरू कर दिया था।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना किच्छा में धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस सफल कार्यवाही में एसओटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र की टीम का विशेष योगदान रहा, जिनके आपसी समन्वय, सतर्कता से तस्कर पकड़ा गया।



Comments
comment
date
latest news
निरीक्षक मदन सिंह बिष्ट बने सीओ

निरीक्षक मदन सिंह बिष्ट बने सीओ