News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

10.44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • Share
10.44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/02/2025


श्रीनगर:जनपद को नशे से मुक्त करने के लिए एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार नशा तस्करों को जेल भेज रही है।
जिस क्रम में आज रविवार को प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर मणिभूषण श्रीवास्तव व प्रभारी सीआईयू उपनिरीक्षक  कमलेश शर्मा के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम व सीआईयू टीम द्वारा श्रीनगर क्षेत्र में संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान कीर्तिनगर पुल के पास में एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जो पुलिस की चेकिंग टीम को देखकर भागने लगा,पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति ऋषभ गिरी (उम्र26) पुत्र संजय गिरी, निवासी- रेवडी, घसिया महादेव श्रीनगर को पकड़कर पूछताछ कर तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के पास से 10.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट,अपर उपनिरीक्षक निजाम अली (सीआईयू श्रीनगर)मुख्य आरक्षी जयप्रकाश,मुकेश आर्या,हरीश सीआईयू व आरक्षी दिनेश चौहान शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
मोबाइल व लेपटॉप पर स्क्रीन टाइम कम कर अपने कैरियर पर फोकस करे युथ- एसपी उत्तरकाशी

मोबाइल व लेपटॉप पर स्क्रीन टाइम कम कर अपने कैरियर पर फोकस करे युथ- एसपी उत्तरकाशी