News :
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित चारधाम ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण डिजिटल स्ट्राइक: लोगो को ऑनलाइन सट्टेबाजी करवाने वाली 86 गैंबलिंग साइट्स ब्लॉक कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्कर दून पुलिस की गिरफ़्त में विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! पिता के ख़ाकी के प्रति सेवा व समर्पण को पुत्र डीएसपी बनकर बढ़ायेगा आगे विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! चलती वोल्वो बस बनी आग का गोला, हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से बचीं 32 जिंदगियां* फूलों की घाटी के खुले द्वार, प्रकृति प्रेमियों के लिए शुरू हुआ रोमांचक सफर

बाइक चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ़्तार

  • Share
बाइक चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ़्तार

shikhrokiawaaz.com

11/12/2025


विकासनगर-: नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक अभियुक्त द्वारा विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत क्लाउड वैडिंग प्वाइन्ट के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक अभियुक्त को क्षेत्र के आदर्श विहार आम के बाग के पास से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ कई राज्यों में चोरी व आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।

  कल मंगलवार को वादी मुस्पिक पुत्र कल्लू, निवासी धर्मावाला सहसपुर ने थाना विकासनगर में रविवार रात को पांवटा रोड हरबर्टपुर स्थित क्लाउड वैडिंग प्वाइन्ट के बाहर खड़ी उनकी मो0सा0 संख्या-  यूके-16-ई- 5420 चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। वादी की शिकायत पर कोतवाली विकासनगर द्वारा धारा -303(2)बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा मामले में घटनास्थल का निरीक्षण किया व घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों को चैक किया। पुलिस टीम द्वारा चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आज बुधवार की तड़के सुबह चोरी को अजांम देने वाले अभियुुक्त सादिक उर्फ घुसपैठिया पुत्र नूर अली निवासी मगनपुरा थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर को आदर्श विहार आम के बाग के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर के साथ गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्व देश के उत्तर प्रदेश, हरियाणा में चोरी, आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है व उसके द्वारा नशे की जरूरतों को पूरा के लिये मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अजांम दिया गया था।
Comments
comment
date
latest news
व्यापारियों को 2 दिन में सड़को से अतिक्रमण हटाने के आदेश

व्यापारियों को 2 दिन में सड़को से अतिक्रमण हटाने के आदेश