News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

चकराता में सम्पन्न हुआ विशाल हिन्दू सम्मेलन

  • Share
चकराता में सम्पन्न हुआ विशाल हिन्दू सम्मेलन

shikhrokiawaaz.com

01/08/2026



देहरादून-:  आज गुरूवार को चकराता में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन में महामण्डलेश्वर रुपेंद्र प्रकाश महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक मार्गदर्शन और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

धर्मनगरी लाखामंडल में सनातन सेवा समिति लाखामंडल की ओर से शुक्रवार को विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने उपस्थित लोगों को हिंदू परंपरा और पारिवारिक एकता की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने,“हिंदू संस्कृति और संयुक्त परिवारों की परंपरा हमारी समाज की असली शक्ति हैं। इन्हें संरक्षित करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”

जौनसार-बावर के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार अज्जू तोमर,अत्तर शाह और रेशमा शाह ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रंग भरें। 

सम्मानित किए गए परिवार और कारीगर
सम्मेलन में उन परिवारों को सम्मानित किया गया, जो कई पीढ़ियों से एक छत के नीचे प्रेम और सद्भाव से रह रहे हैं। इनमें शामिल हैं: धरतोड़ा (म्यूंडा), सिसरामाण (रविवार, भटाड), भराईक (कांडोई), हंसनाण (कुना), गोगराण (मोटी), रमोला (कांडी), भक्ताण (कांडी), खवाउड़ा (लाउडी), रूपाण (धरतोड़ा), धनाण (नाडा) और साज्याण (भटाड)।
साथ ही नाई,दरज़ी,लोहार,वाद्य यंत्र वादक और काष्ठ कला विशेषज्ञ भी सम्मेलन में सम्मानित हुए।

वाद्य यंत्र वादक:गुड्डू दास और मनोज दास (मौटी), पूर्ण दास (लाखामंडल),रघुदास (छोटा चंदू)काष्ठ कला। 
मंदिर निर्माण: भगत वर्मा (भटाड),मानु (लावडी)।
लोहार: बलबीर (लाउडी),जुदवीर (भटाड)। 
नाई: अमित (ग्राम गोदीन)। 
दरज़ी: गुलियो (पणखेत),भगत (छौंटाड),भगत वर्मा (कांडी)।
Comments
comment
date
latest news
लॉरेंस गैंग का सदस्य बताकर ज्वैलर्स से 1 लाख की फिरौती मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

लॉरेंस गैंग का सदस्य बताकर ज्वैलर्स से 1 लाख की फिरौती मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार