News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

अभियुक्तो को सजा दिलाने की अहम कड़ी मिली, डीएनए जांच में गुमशुदा युवती का निकला कंकाल

  • Share
अभियुक्तो को सजा दिलाने की अहम कड़ी मिली, डीएनए जांच में गुमशुदा युवती का निकला कंकाल

shikhrokiawaaz.com

05/14/2026


विकासनगर-:  विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के जीवनगढ़ स्थित कश्यप मोहल्ला से बीते वर्ष  7 सितंबर 2025 को लापता हुई युवती के मामले में पुलिस द्वारा आखिरकार डीएनए जांच के उपरांत युवती की जानकारी जुटा ली है। अक्टूबर 2025 में हरियाणा से पुलिस को जो कंकाल मिला था, जिसकी पुष्टि नही हो पाई थी, पुलिस ने उस कंकाल का डीएनए युवती के परिजनों से मैच कर लिया है, जिसके उपरान्त वह कंकाल युवती के ही होने की पुष्टि हो गयी है।इस पुष्टि के बाद पुलिस द्वारा गुमशुदा युवयी हत्या के मामले की शव खोज हत्या की सबसे अहम कड़ी जोड़ दी।

बीते वर्ष सितंबर में विकासनगर के जीवनगढ़ निवासी एक युवती गुमशुदा हो गयी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में युवती दो युवकों के साथ जाती दिखाई दी, लेकिन कुछ देर बाद दोनों युवक अकेले लौटते नजर आए। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की।
सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने युवती की हत्या कर शव को शक्ति नहर में फेंकने की बात कबूल की थी। इस पूरे मामले में एक नाबालिग युवक ने भी शव ठिकाने लगाने में मदद की थी। पुलिस ने दोनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम द्वारा युवती का शव बरामद करने को शक्ति नहर में तलाश की थी, किन्तु बरसात और तेज बहाव के कारण शव बरामद नहीं हो सका था। वहीं 14 अक्टूबर 2025 को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में एक कंकाल मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने उस समय कंकाल के डीएनए सैंपल सुरक्षित रखवा दिए थे।

गौरतलब है कि युवको द्वारा हत्या की बात कबूलने किन्तु जुर्म साबित करने को सबसे अहम कड़ी युवती के शव को खोजने की पेचीदा काम को मुमकिन बनाने को विकासनगर कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल राणा ने इस पूरे मामले में युवती के परिजनों का डीएनए सैंपल जुटाया, डीएनए जांच को फ़ास्ट करवाया व स्वयं से इस केस में फाइनल रिजल्ट तक जांच की।
मामले की शुरुआती जांच को तत्कालीन चौकी प्रभारी विवेक भंडारी भी युवती की युवको के साथ जाने की पुष्टि को सभी सीसीटीवी नेटवर्क खंगाल युवको तक पकड़ बनाई थी।

अपनी गुमशुदा बेटी की जानकारी जुटाने पर युवती के परिजनों द्वारा दून पुलिस का आभार व्यक्त कर अब पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड पुलिस बनी फरिश्ता, बद्रीनाथ में परिवार से मिला बिछड़ा बेटा

उत्तराखंड पुलिस बनी फरिश्ता, बद्रीनाथ में परिवार से मिला बिछड़ा बेटा