News :
कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्ता और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश* कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्ता और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश* नगर निगम कर्मी बन बुजुर्ग महिला के घर मे घुस करी चोरी, 2 गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार* दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 608 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार सेफ ड्रग्स–सेफ लाइफ अभियान: देहरादून में मेडिकल स्टोर्स पर छापा, 5 दुकानें बंद, एक्सपायरी दवाएं जब्त* कावंड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार पहाड़ी क्षेत्रों से पानी छोड़ने के चलते यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के विरुद्ध पुलिस ने चेताया स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा

25लाख रुपये की स्मैक के साथ एक गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे

  • Share
25लाख रुपये की स्मैक के साथ एक गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे

shikhrokiawaaz.com

06/28/2024


ऋषिकेश-: एनडीपीएस, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट जैसे 15 मुकदमों में कोतवाली ऋषिकेश के एक गैंगस्टर को ऋषिकेश पुलिस ने कल गुरुवार को भल्ला फार्म श्यामपुर से एक मोटरसाइकिल में 84 ग्राम स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। गैंगस्टर के पास से बरामद स्मैक की कीमत 25 लाख रुपये है।

वर्ष 2025 तक सम्पूर्ण राजधानी को ड्रग्स फ्री बनाने की मुहिम लेकर चल रही दून पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में नशा तस्करो के खिलाफ ताबड़तोड़ चेकिंग,छापेमारी व धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम मे कल गुरुवार को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम को श्यामपुर क्षेत्र में नशा तस्करी होंने की सूचना मिली। जिसपर पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए 1 नशा तस्कर मारकंडे जायसवाल पुत्र स्व० उमेश जायसवाल निवासी गली नंबर 02, न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश
को भल्ला फार्म श्यामपुर से एवेंजर मोटरसाइकिल संख्या यूके-14-एच-4404 पर 84 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से बरामद स्मैक की बजारिय कीमत 25 लाख रुपये है।


गिरफ्तार अभियुक्त गाड़ी चलाने का काम करता है तथा स्मैक पीने का आदी है। गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली ऋषिकेश का कुख्यात गैंगस्टर है, जो पूर्व में भी मादक पदार्थों,अवैध शराब की तस्करी में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 15 मुकदमे दर्ज है। 

पुलिस द्वारा बरामद स्मैक को वह ऋषिकेश से डोईवाला में सप्लाई करने जा रहा था, पर पुलिस द्वारा उसे रास्ते मे ही गिरफ्तार कर लिया गया।
Comments
comment
date
latest news
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, उधार व बेज्जती के चलते हुई थी युवक की हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, उधार व बेज्जती के चलते हुई थी युवक की हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार