News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

51 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

  • Share
51 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/11/2024



देहरादून-: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देवभूमि को अगले वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने को चलाई जा रही मुहिम में लक्खीबाग पुलिस द्वारा कल एक 40 वर्षीय महिला तस्कर को 51.26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। महिला तस्कर बरेली से स्मैक लाकर देहरादून में सप्लाई करती थी।

राजधानी को ड्रग्स फ्री बनाने को दून पुलिस द्वारा हर क्षेत्र व हर स्तर पर चलाये जा रहे सतत अभियान के क्रम में कल रविवार की शाम को कोतवाली नगर अंतर्गत लक्खीबाग चौकी पुलिस द्वारा एक मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन से मद्रासी कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर स्थित खण्डहर के पास एक संदिग्ध महिला अभियुक्ता को साढ़े पंद्रह लाख रुपये कीमत की  51.26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला से स्मैक बेचकर कमाए गए 20 हज़ार 950 रुपये रुपये भी बरामद किए। 

पुलिस के अनुसार महिला अभियुक्ता द्वारा उक्त स्मैक बरेली से खरीदी गई थी जिसे उसके द्वारा राजधानी में नशे के आदी लोगो व अलग अलग शिक्षण संस्थानों के छात्रों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था।

महिला तस्कर के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया है।
Comments
comment
date
latest news
डीजे बंद करवाने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, 7 पर मुकदमा दर्ज

डीजे बंद करवाने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, 7 पर मुकदमा दर्ज