News :
नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत एसआईटी ने स्वतंत्रता सेनानी परिवार व जांचकर्ता पटवारी के बयान किये दर्ज

10.70 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

  • Share
10.70 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/21/2025


मुनिकीरेती-: मुनिकीरेती पुलिस ने एक युवक को 10.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त हरिद्वार से स्मैक लाकर मुनिकीरेती में बेचता था। अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुका है।

कल शुक्रवार को मुनिकीरेती पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान खाराश्रोत बाईपास पुल के पास से 1 युवक को पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने युवक के पास से 10.70 ग्राम स्मैक बरामद की। युवक की पहचान सागर थापा उर्फ अमन थापा(22) पुत्र राजू थापा निवासी- गली नं0 5 नवोदय नगर थाना सिडकुल जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त युवक के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है।

अभियुक्त सागर थापा ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व कई मामलों में जेल जा चुका है व हरिद्वार से स्मैक खरीद कर मुनिकीरेती क्षेत्र में बेचने के लिए लाया था। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
दो लोगो के भरोसे का कत्ल कर लाखो रुपये ठगने वाला पंजाब से गिरफ्तार

दो लोगो के भरोसे का कत्ल कर लाखो रुपये ठगने वाला पंजाब से गिरफ्तार